फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Opposition has ready to ask Questions on Many Issues in Monsoon session of Haryana Vidhan Sabha

हरियाणा विधानसभा का मानसून सत्र: सत्ता पक्ष को घेरने के लिए विपक्ष तैयार, सरकार भी पूरी तैयारी से करेगी पलटवार 

Wed, 18 Aug 2021 03:25 PM IST
निवेदिता वर्मा यशपाल शर्मा, अमर उजाला, चंडीगढ़
यशपाल शर्मा, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Wed, 18 Aug 2021 03:25 PM IST
सार

कांग्रेस की तरफ से नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र हुड्डा, किरण चौधरी, गीता भुक्कल, बीबी बत्रा, रघुबीर कादियान, शकुंतला खटक, आफताब अहमद इत्यादि विधायक सदन में मोर्चा संभालेंगे। सत्ता पक्ष की ओर से सीएम मनोहर लाल के अलावा डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला, गृह मंत्री अनिल विज, संसदीय कार्य मंत्री कंवर पाल व विधायक अभय सिंह यादव, कमल गुप्ता, असीम गोयल पलटवार करेंगे।

विज्ञापन
Opposition has ready to ask Questions on Many Issues in Monsoon session of Haryana Vidhan Sabha
हरियाणा विधानसभा के मानसून सत्र में विपक्ष करेगा कई सवाल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा विधानसभा के 20 अगस्त से शुरू हो रहे मानसून सत्र में सरकार को मुद्दों की तपिश झेलनी होगी। विपक्ष सदन में आक्रामक रहने के संकेत दे चुका है। सरकार की घेराबंदी के लिए कांग्रेस ने मुद्दों को धार देनी शुरू कर दी है। पेपर लीक, किसान आंदोलन, बेरोजगारी व अपराध मुख्य मुद्दे रहेंगे। इसके अलावा विधायकों ने सरकार को घेरने वाले सवाल भी लगाए हैं।

विज्ञापन


सत्ता पक्ष पर सदन में हमलावर रहने के लिए कांग्रेस विधायक दल 19 अगस्त को अपनी रणनीति तैयार करेगा। भाजपा विधायक दल ने  बैठक को लेकर अपने पत्ते नहीं खोले हैं। सत्ता पक्ष पहले सदन में विपक्ष के तेवर देखेगा, उसके बाद जवाब में जुबानी तीर छोड़े जाएंगे। हालांकि, विपक्ष के मुद्दों की काट सरकार तथ्यों के साथ करने वाली है। पेपर लीक पर हुई कार्रवाई का ब्योरा सदन पटल पर रखा जाएगा। किसान हित में उठाए गए कदमों की जानकारी भी सत्ता पक्ष देगा। विपक्ष के बेरोजगारी के आंकड़ों को सरकार पहले ही खारिज कर चुकी है। 
विज्ञापन


कांग्रेस की तरफ से नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र हुड्डा, किरण चौधरी, गीता भुक्कल, बीबी बत्रा, रघुबीर कादियान, शकुंतला खटक, आफताब अहमद इत्यादि विधायक सदन में मोर्चा संभालेंगे। सत्ता पक्ष की ओर से सीएम मनोहर लाल के अलावा डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला, गृह मंत्री अनिल विज, संसदीय कार्य मंत्री कंवर पाल व विधायक अभय सिंह यादव, कमल गुप्ता, असीम गोयल पलटवार करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

सदन में जवाब सुनने की हिम्मत रखे विपक्ष : कंवर पाल

संसदीय कार्य मंत्री कंवर पाल ने कहा कि विधानसभा में विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं होता। वे सवाल उठाते हैं लेकिन जवाब सुने बगैर बाहर चले जाते हैं। विपक्ष जवाब सुनने की भी हिम्मत रखे। सदन में हर मुद्दे पर सार्थक बहस के लिए सरकार तैयार है।

कांग्रेस के पास मुद्दों की कमी नहीं : हुड्डा
नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस के पास मुद्दों की कमी नहीं है। पेपर लीक मामला विधानसभा में उठाया जाएगा। हरियाणा में नौकरियां परचून की तरह बेची जा रहीं हैं। दो दर्जन से ज्यादा पेपर लीक हो चुके हैं। पेपर लीक किसने किया, क्यों हुआ इस पर कोई जांच नहीं हुई। रजिस्ट्री घोटाला, धान घोटाला की आज तक जांच रिपोर्ट बाहर नहीं आई।

बेरोजगारी, अपराध, किसान, रोजगार का मुद्दा भी उठाएंगे। प्रदेश में बेरोजगारी में नंबर वन है। प्रदेश में कानून व्यवस्था नहीं है। भाजपा व जजपा के अनेक विधायकों ने जनता से जुड़ी समस्याओं को लेकर सवाल पूछे हैं। इनके जरिए वे अपनी ही सरकार को घेर सकते हैं।

विधायक इन सवालों से बढ़ाएंगे मुश्किलें
-कांग्रेस विधायक वरुण चौधरी : खाद्य एवं औषधि परीक्षण प्रयोगशाला स्थापित करने के लिए क्या कार्रवाई की गई।
-कांग्रेस विधायक धर्म सिंह छोक्कर : समालखा के चिलकाना में आईटीआई का निर्माण कार्य कब शुरू होगा
-भाजपा विधायक सीमा त्रिखा : इको ग्रीन कंपनी के पास जमा राशि का ब्योरा। क्या कंपनी नियम-शर्तों अनुसार काम कर रही है।
-कांग्रेस विधायक जगबीर मलिक : प्रदेश में स्थापित कोविड केंद्रों व मौतों का ब्योरा।
-भाजपा विधायक सीता राम यादव : अटेली में क्या चारमार्गी रोड बनाने का कोई प्रस्ताव विचाराधीन है।
-कांग्रेस विधायक नीरज शर्मा : परिवार पहचान पत्र योजना के तहत पंजीकृत डाटा का ब्योरा
-कांग्रेस विधायक बीबी बत्रा, जगबीर मलिक : आंदोलन के दौरान किसानों के विरुद्ध पंजीकृत एफआईआर का ब्योरा
-कांग्रेस विधायक रेणु बाला : मुख्यमंत्री की घोषणा के बावजूद रामगढ़ में शहीद स्मारक व स्वागत द्वार क्यों नहीं बना।
-आजाद विधायक बलराज कुंडू : पेट्रो पदार्थों पर टैक्स कम करने का क्या कोई प्रस्ताव विचाराधीन है
-कांग्रेस विधायक किरण चौधरी : पशु मेलों के लिए प्रवेश शुल्क व बिक्री-खरीद कर क्यों बढ़ाया गया
-कांग्रेस विधायक आफताब अहमद : कोरोना के कारण मौतों का ब्योरा, ऑक्सीजन के कारण कितनी मौतें हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed