फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Opposition alleges mega scam in selling 7.7 acres of land in Manimajra, writes letter to administrator

Chandigarh News: मनीमाजरा की 7.7 एकड़ जमीन बेचने के मामले मे विपक्ष ने लगाया महाघोटाले का आरोप, प्रशासक को लिखा पत्र

Tue, 02 Sep 2025 01:39 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 02 Sep 2025 01:39 AM IST
विज्ञापन
Opposition alleges mega scam in selling 7.7 acres of land in Manimajra, writes letter to administrator
चंडीगढ़। आम आदमी पार्टी और कांग्रेस पार्षदों ने मनीमाजरा की 7.7 एकड़ जमीन बेचने के मामले में घोटाले की आशंका जताई है। विपक्षी पार्षदों ने इसे नगर निगम के इतिहास का बड़ा घोटाला करार दिया है। इस संबंध में पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया को पत्र लिखा गया है।
विज्ञापन


सीनियर डिप्टी मेयर जसबीर सिंह बंटी, डिप्टी मेयर तरुणा मेहता और पार्षद प्रेमलता ने आरोप लगाया कि सत्ता पक्ष ने कांग्रेस और आप पार्षदों को मार्शलों से जबरन बाहर करवाकर एजेंडा आनन-फानन में पास कराया। इसमें भ्रष्टाचार और मिलीभगत की बू साफ झलक रही है।
विज्ञापन


200 से 300 करोड़ रुपये का नुकसान

विपक्षी पार्षदों का दावा है कि इस सौदे से नगर निगम को 200 से 300 करोड़ रुपये तक का अतिरिक्त राजस्व नुकसान होगा। उन्होंने इसे शहर के विकास कार्यों और वित्तीय स्थिरता के साथ धोखाधड़ी बताया। तीनों पार्षदों ने चंडीगढ़ प्रशासक गुलाब चंद कटारिया को पत्र लिखकर मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। साथ ही एजेंडे को निरस्त करने और जिम्मेदारों पर कठोर कार्रवाई की अपील की है। उन्होंने कहा कि भविष्य में नगर निगम की संपत्तियों के सौदों में पारदर्शिता और प्रतिस्पर्धी प्रक्रिया सुनिश्चित की जानी चाहिए। नगर निगम ने पॉकेट नंबर 6 में पांच प्लांट बेचने का फैसला किया है। इससे निगम को कम से कम 796 करोड़ रुपये मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article