फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Opportunity to buy free hold houses from today

Chandigarh: चंडीगढ़ में फ्री होल्ड मकानों की नीलामी आज, दो बेडरूम फ्लैट का आरक्षित मूल्य 95 लाख

Fri, 16 Sep 2022 02:09 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Fri, 16 Sep 2022 02:09 AM IST
सार

18 वर्ष से ऊपर देश के किसी भी राज्य में रहने वाला व्यक्ति ई-टेंडरिंग में भाग ले सकता है। प्रॉपर्टी खरीदने के लिए एनआरआई भी बोली लगा सकते हैं।  

विज्ञापन
Opportunity to buy free hold houses from today
chandigarh housing board

विस्तार

चंडीगढ़ में बसने का सपना देख रहे लोगों के लिए खुशखबरी है। चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड (सीएचबी) शुक्रवार से 81 आवासीय और 97 व्यावसायिक संपत्तियों का ई-टेंडर करने जा रहा है। बोर्ड ने इस नीलामी में पहली बार 47 मकानों को रखा है। सभी संपत्तियों के आरक्षित मूल्य की जानकारी सीएचबी की वेबसाइट पर दे दी गई है।
विज्ञापन


इच्छुक लोग 16 सितंबर सुबह 10 बजे से अपनी पसंदीदा संपत्ति के लिए बोली जमा करवा सकते हैं। बोली 11 अक्तूबर सुबह 10 बजे तक लगाई जाएगी। इसी दिन 10.15 बजे ई-बोली खोली जाएगी। ई-टेंडरिंग में 81 आवासीय (फ्री होल्ड), एक फ्री होल्ड व्यावसायिक संपत्ति और 96 लीज होल्ड व्यावसायिक संपत्तियों को रखा जाएगा। इसमें सेक्टर-51 के 2 बेडरूम फ्लैट का आरक्षित मूल्य 95.34 लाख रुपये रखा गया है। चंडीगढ़ प्रशासन की ई-टेंडरिंग वेबसाइट https://etenders.chd.nic.in पर बोली जमा कराई जा सकेगी।
विज्ञापन


बोर्ड ने यह स्पष्ट किया है कि 18 वर्ष से ऊपर देश के किसी भी राज्य में रहने वाला व्यक्ति ई-टेंडरिंग में भाग ले सकता है। प्रॉपर्टी खरीदने के लिए एनआरआई भी बोली लगा सकते हैं। बोर्ड ने कहा है कि जो भी आरक्षित मूल्य तय किया गया है, उसके अनुसार सबसे ज्यादा बोली लगाने वाले व्यक्ति को ही मकान बेचा जाएगा। संपत्तियां सेक्टर-38 वेस्ट, 49, 51, 26, 63 व मनीमाजरा में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एरिया                             आरक्षित मूल्य
सेक्टर-51                    टू बेडरूम 95.34 लाख
सेक्टर-63                    टू बेडरूम 72.56 लाख
सेक्टर-49 ईडब्ल्यूएस           27.08 लाख
सेक्टर-38 वेस्ट ईडब्ल्यूएस     27.08 लाख
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed