{"_id":"61ce12975bbf30115351fefe","slug":"opportunity-to-buy-a-house-in-chandigarh-chb-will-auction-145-properties-chandigarh-news-pkl437776058","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ में घर खरीदने का मौका, सीएचबी करेगा 145 संपत्तियों की नीलामी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ में घर खरीदने का मौका, सीएचबी करेगा 145 संपत्तियों की नीलामी
विज्ञापन
चंडीगढ़। चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड (सीएचबी) 11 जनवरी से अपनी 37 आवासीय और 108 व्यावसायिक संपत्तियों की ई-टेंडरिंग करने जा रहा है। ये संपत्तियां शहर के अलग-अलग सेक्टरों में स्थित हैं। सीएचबी ने संपत्ति के रिजर्व प्राइज का विवरण जारी कर दिया है, जिसे बोर्ड की वेबसाइट पर जाकर इच्छुक बोलीदाता देख कर सकते हैं। 11 जनवरी से शुरू हुई टेंडर प्रक्रिया 28 जनवरी सुबह 10 बजे तक चलेगी। इस दौरान लोग इन संपत्तियों को खरीदने के लिए आवेदन कर सकेंगे और फिर 28 जनवरी को ही सुबह 10.15 बजे बोलियों को खोला जाएगा।
ई-टेंडरिंग में 13 आवासीय संपत्ति को फ्री होल्ड, 24 आवासीय संपत्ति को लीज होल्ड और 108 व्यावसायिक संपत्तियों को लीज होल्ड पर रखा जाएगा। इसमें सेक्टर-51 के एमआईजी फ्लैट की रिजर्व प्राइज 90 लाख रुपये है। चंडीगढ़ प्रशासन की ई-टेंडरिंग वेबसाइट https://etenders.chd.nic.in/nicgep/app पर बोली जमा कराई जा सकेगी। सीएचबी के अधिकारियों का कहना है कि ई-नीलामी में बयाना राशि बैंक में जमा करानी होती थी। उसके बाद बोर्ड की ओर से उस राशि को मंजूरी दी जाती थी और फिर वह बोली लगाता था। इससे बोलीदाता की गोपनीयता खत्म हो जाती थी।
एनआरआई भी लगा सकते हैं बोली
सीएचबी ने कहा है कि 18 वर्ष से ऊपर देश के किसी भी राज्य में रहने वाला व्यक्ति इस ई-टेंडरिंग की प्रक्रिया में भाग ले सकता है। प्रॉपर्टी खरीदने के लिए एनआरआई भी बोली लगा सकते हैं। बोर्ड ने कहा है कि जो भी आरक्षित मूल्य तय किया गया है, उसके अनुसार सबसे ज्यादा बोली लगाने वाले व्यक्ति को ही मकान बेचा जाएगा। सेक्टर-38वेस्ट, 40, 49, 51, 52, 63 व मनीमाजरा में ये प्रॉपर्टी बनी हुई है।
विज्ञापन
एरिया रिजर्व प्राइज
सेक्टर-51 एमआईजी 90 लाख
सेक्टर-63 वन बैडरूम 44 लाख
सेक्टर-49 वन बेडरूम 39.38 लाख
सेक्टर-38वेस्ट ईडब्ल्यूएस 24.35 लाख