फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Opportunity to apply till 24 for admission in PU PG courses

Chandigarh News: पीयू के पीजी कोर्सेज में दाखिले के लिए 24 तक आवेदन का मौका

Mon, 13 May 2024 06:36 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 13 May 2024 06:36 AM IST
विज्ञापन
Opportunity to apply till 24 for admission in PU PG courses
चंडीगढ़। पंजाब विश्वविद्यालय और उससे संबद्धता प्राप्त कॉलेजों में 43 विषयों में पोस्ट ग्रेजुएशन करने के लिए विद्यार्थी 24 मई तक आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन फीस भरने की आखिरी तारीख 28 मई है। चार शहरों में बनने वाले परीक्षा केंद्रों में पीयू की ओर से 15 और 16 जून को पीजी कोर्स में दाखिले के लिए सामान्य प्रवेश परीक्षा ली जाएगी।
विज्ञापन

एलएलएम, एमसीए, एमएससी व विभिन्न विषयों में पीयू से स्नातकोत्तर करने के लिए 24 मई तक विद्यार्थी लॉगिन आईडी और पासवर्ड बना सकते हैं। फॉर्म में फोटो, हस्ताक्षर और अन्य जानकारी डालने का आखिरी दिन 30 मई रहेगा। आखिरी तारीख तक फॉर्म में पूरी जानकारी न भरने पर विद्यार्थी 12 जून को 500 रुपये लेट फीस भर कर फॉर्म में संशोधन कर सकेंगे। 7 जून तक रोल नंबर उपलब्ध करवाए जाएंगे।
विज्ञापन

विद्यार्थी पीयू की वेबसाइट से लॉगिन आईडी और पासवर्ड डालकर प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे। 15 और 16 जून को होने वाली प्रवेश परीक्षा के लिए चंडीगढ़, लुधियाना, होशियारपुर और मुक्तसर में केंद्र बनेंगे। उत्तर कुंजी 30 जून को जारी की जाएगी और विद्यार्थी पांच से सात जून तक आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। प्रवेश परीक्षा के परिणाम संभवत 15 जुलाई को जारी किए जाएंगे। अधिक जानकारी के लिए विद्यार्थी पीयू की वेबसाइट https://cetpg.puchd.ac.in/importantdates.php देख सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



प्रवेश परीक्षा शुल्क छूट के लिए पीयू में जमा करने होंगे दस्तावेज :
पीयू के पीजी कोर्स में दाखिले के लिए आवेदन कर रहे सामान्य श्रेणी के विद्यार्थियों को 2520 शुल्क भरना होगा। विद्यार्थी के एक से अधिक कोर्स के लिए आवेदन करने पर प्रति कोर्स 710 रुपये शुल्क भरना होगा। एससी-एसटी और पीडब्ल्यूडी श्रेणी के लिए शुल्क 1260 रुपये रहेगा। परीक्षा शुल्क में छूट पाने के लिए विद्यार्थियों को अपने फॉर्म का प्रिंट आउट और अन्य जरूरी दस्तावेज पीयू अरुणा रंजीत चंद्र हॉल के सीईटी सैल में जमा कराने होंगे। विद्यार्थी डाक या स्वयं जाकर दस्तावेज दे सकते हैं जिसे देने की आखिरी तारीख 4 जून है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article