फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Opinion poll and survey banned in view of Ellenabad by election

ऐलनाबाद उपचुनाव: ओपिनियन पोल, चुनाव सर्वे के परिणाम के प्रसारण, प्रकाशन पर रोक, उल्लंघन किया तो हो सकती है सजा

Tue, 12 Oct 2021 11:34 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: Trainee Trainee Updated Tue, 12 Oct 2021 11:34 PM IST
सार

30 अक्तूबर, 2021 सुबह 6 से शाम 7:30 बजे के बीच या अधिसूचित अवधि के दौरान एग्जिट पोल नहीं होगा। इस दौरान प्रिंट व इलेक्ट्रोनिक मीडिया सहित किसी भी अन्य माध्यम से एग्जिट पोल के परिणाम का प्रकाशन व प्रसारण करने पर प्रतिबंध रहेगा।

विज्ञापन
Opinion poll and survey banned in view of Ellenabad by election
ऐलनाबाद उपचुनाव - फोटो : Amar ujala

विस्तार

हरियाणा निर्वाचन विभाग ने ऐलनाबाद-46 उपचुनाव के मद्देनजर ओपिनियन पोल व चुनाव संबंधी किसी अन्य सर्वे के परिणाम के प्रसारण व प्रकाशन पर रोक लगा दी है। यह आदेश जन प्रतिनिधित्व अधिनियम,1951 की धारा 126क के तहत जारी किए गए हैं।
विज्ञापन



अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी हेमा शर्मा ने कहा कि 30 अक्तूबर, 2021 सुबह 6 से शाम 7:30 बजे के बीच या अधिसूचित अवधि के दौरान एग्जिट पोल नहीं होगा। इस दौरान प्रिंट व इलेक्ट्रोनिक मीडिया सहित किसी भी अन्य माध्यम से एग्जिट पोल के परिणाम का प्रकाशन व प्रसारण करने पर प्रतिबंध रहेगा। प्रतिबंध मतदान के लिए निर्धारित समय शुरू होने से पहले दिन और मतदान समाप्त होने के आधे घंटे बाद तक जारी रहेगा।
विज्ञापन



यह भी पढ़ें: हरियाणा पंचायत चुनाव: दिसंबर तक करना होगा इंतजार, सरकार ने हाईकोर्ट में मांगी चुनाव की अनुमति, जवाब के लिए याची ने मांगी मोहलत
विज्ञापन
विज्ञापन


 
यदि कोई व्यक्ति जो नियमों का उल्लंघन करेगा तो उसे दो वर्ष तक का कारावास या जुर्माना या दोनों का दंड दिया जा सकेगा। निर्वाचन आयोग स्वतंत्र, पारदर्शी, निष्पक्ष व सुरक्षित तरीके से चुनाव करवाने के लिए कटिबद्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed