फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Operation Sindoor Fire at Noor Khan Airbase Lt Gen KJS Dhillon retaliates against Pakistani Foreign Minister

ऑपरेशन सिंदूर: नूर खान एयरबेस में आग, 400 की मौत... पाक विदेश मंत्री डार पर केजेएस ढिल्लों का पलटवार

Sun, 28 Dec 2025 01:15 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Sun, 28 Dec 2025 01:15 PM IST
सार

पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार के हालिया बयान पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) केजेएस ढिल्लों ने पाकिस्तान के दावों को सिरे से खारिज किया है। उन्होंने कहा कि इशाक डार आदतन झूठ बोलते हैं, लेकिन कई बार अनजाने में सच्चाई भी उजागर कर देते हैं।

विज्ञापन
Operation Sindoor Fire at Noor Khan Airbase Lt Gen KJS Dhillon retaliates against Pakistani Foreign Minister
लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) केजेएस ढिल्लों - फोटो : ani

विस्तार

पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इशाक डार अपने काम नहीं बल्कि बयानों की वजह से सुर्खियों में बने रहते हैं। ऑपरेशन सिंदूर के बाद से पाकिस्तानियों का होट टॉपिक भारत-पाकिस्तान युद्ध है, जो कुछ दिनों तक चला था। इस जंग पर बात करते हुए पाकिस्तानियों का दर्द बाहर आ जाता है। 

विज्ञापन


पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार के हालिया बयान पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) केजेएस ढिल्लों ने पाकिस्तान के दावों को सिरे से खारिज किया है। उन्होंने कहा कि इशाक डार आदतन झूठ बोलते हैं, लेकिन कई बार अनजाने में सच्चाई भी उजागर कर देते हैं।
विज्ञापन


लेफ्टिनेंट जनरल ढिल्लों ने कहा कि पाकिस्तान यह दावा कर रहा है कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत ने पाकिस्तान पर 80 ड्रोन दागे, जिनमें से 79 को उनकी सेना ने निष्क्रिय कर दिया और केवल एक ड्रोन ने नूर खान एयरबेस पर गिरा था, जिससे मामूली नुकसान हुआ है। लेकिन जमीनी हकीकत इससे बिल्कुल अलग है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की अपनी मीडिया संस्था समा टीवी ने 14 अगस्त 2025 को यानी पाकिस्तान के स्वतंत्रता दिवस पर 138 ऐसे सैन्यकर्मियों की सूची प्रकाशित की थी जिन्हें ऑपरेशन सिंदूर में भारतीय कार्रवाई के दौरान मारे जाने के बाद मरणोपरांत वीरता पुरस्कार दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


ढिल्लों के मुताबिक यदि 138 लोगों को मरणोपरांत सम्मान दिया गया, तो इसका सीधा अर्थ है कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान कम से कम 400 से 500 लोगों की मौत हुई होगी। ऐसे में मामूली नुकसान और कुछ हल्की चोटों का दावा बिल्कुल भी तार्किक नहीं है।

उन्होंने कहा कि नूर खान एयरबेस में आग लगी हुई थी और इसके वीडियो खुद पाकिस्तानी नागरिकों द्वारा सोशल मीडिया पर शेयर किए गए थे। इसके अलावा पाकिस्तान के कुल 11 एयरबेस को भारी नुकसान पहुंचा। भारतीय पक्ष ने अलग-अलग सैटेलाइट तस्वीरों और वीडियो के जरिए इस नुकसान के पुख्ता सबूत भी सार्वजनिक किए हैं।


रि. लेफ्टिनेंट जनरल केजेएस ढिल्लों ने कहा कि हमने जो किया उसके सबूत मौजूद हैं। लेकिन पाकिस्तान अपनी पुरानी आदत के मुताबिक इन तथ्यों को झुठलाता रहेगा और झूठ फैलाता रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed