फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Operation of eye patients started after 9 months

9 महीने बाद आँखों के मरीजों का शुरू हुआ ऑपरेशन

Fri, 25 Dec 2020 01:56 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 25 Dec 2020 01:56 AM IST
विज्ञापन
Operation of eye patients started after 9 months
चंडीगढ़। जीएमएसएच-16 में 9 महीने बाद वीरवार को आंखों के मरीजों का ऑपरेशन शुरू किया गया। कोरोना से बचाव के मानकों का पालन करते हुए आंखों की सर्जरी के लिए जरूरी व्यवस्थाएं की गई थीं। पहले दिन 2 मरीजों का ऑपरेशन किया गया।
विज्ञापन

अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. वीके नागपाल ने बताया कि मौजूदा समय में संक्रमण के खतरे को देखते हुए फिलहाल नए मरीजों का पंजीकरण नहीं किया जा रहा है। जिन मरीजों को 9 महीने पहले ऑपरेशन की तारीख दी गई थी, केवल उनकी ही सर्जरी शुरू की गई है। उन मरीजों का ऑपरेशन होने के बाद ही नए मरीजों का पंजीकरण किया जाएगा। डॉ. नागपाल ने बताया कि आंख की सर्जरी के दौरान मरीज और डॉक्टर के सामाजिक दूरी बनाए रखना काफी मुश्किल है इसलिए वहां बचाव की व्यवस्था और मजबूत की गई है। मरीजों की दो बार जांच की जा रही है। कोविड टेस्ट नेगेटिव आने पर ही उनकी सर्जरी की जाएगी। डॉ. नागपाल का कहना है कि धीरे-धीरे पहले जैसी व्यवस्था लागू हो जाएगी लेकिन अचानक से भीड़ बढ़ाने का मतलब होगा संक्रमण को दावत देना इसलिए इक्का-दुक्का मरीजों से ही सर्जरी ही की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed