{"_id":"6322ea0c799b4023db295340","slug":"operation-lotus-punjab-bjp-delegation-meets-governor-demands-cbi-probe","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑपरेशन लोटस: राज्यपाल से मिला भाजपा का प्रतिनिधिमंडल, आप के आरोपों की HC के जज से जांच कराने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑपरेशन लोटस: राज्यपाल से मिला भाजपा का प्रतिनिधिमंडल, आप के आरोपों की HC के जज से जांच कराने की मांग
Thu, 15 Sep 2022 02:32 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Thu, 15 Sep 2022 02:32 PM IST
सार
ऑपरेशन लोटस के आरोपों के बीच गुरुवार को पंजाब भाजपा प्रदेश प्रधान अश्विनी शर्मा के नेतृत्व में भाजपा का एक प्रतिनिधिमंडल राज्यपाल से मिला।
विज्ञापन
राज्यपाल को ज्ञापन देकर लौटते पंजाब भाजपा के नेता।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब भाजपा का एक प्रतिनिधिमंडल प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा के नेतृत्व में गुरुवार दोपहर राजभवन में राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल को मांग पत्र सौंपते हुए आप विधायकों द्वारा भाजपा पर लगाए खरीद-फरोख्त के आरोपों की हाईकोर्ट के जज से जांच कराने की मांग की। इसके साथ ही प्रतिनिधिमंडल ने पंजाब के कैबिनेट मंत्री फौजा सिंह सरारी के वायरल वीडियो की भी सीबीआई से जांच कराने की मांग की है।
विज्ञापन
प्रतिनिधिमंडल में एसएस विर्क, जीवन गुप्ता, डॉ. सुभाष शर्मा, राजेश बाघा, जसराज सिंह शामिल रहे। अश्वनी शर्मा ने राज्यपाल को बताया कि उन्हें पंजाब सरकार और उसकी अफसरशाही पर भरोसा नहीं है। उन्होंने मांग की है कि हाईकोर्ट के मौजूदा जज से पूरे प्रकरण की उच्चस्तरीय जांच करवाई जाए।
विज्ञापन
उन्होंने राज्यपाल को यह भी बताया कि कैबिनेट मंत्री फौजा सिंह सरारी का वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें वह भ्रष्टाचार करने की योजना बनाते दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि इससे साफ है कि आप में किस तरह से भ्रष्टाचार चल रहा है और पार्टी सिर्फ ईमानदारी का ढोंग रच रही है। आप सरकार ने इस मामले में कार्रवाई करनी तो दूर अभी जांच तक शुरू नहीं करवाई है।
विज्ञापन
अश्विनी शर्मा ने इस मामले में भी सीबीआई से जांच करवाने की मांग की। राज्यपाल से मुलाकात के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए शर्मा ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने पंजाब में सत्ता हासिल करने के बाद जनता से किया कोई भी वादा पूरा नहीं किया। लोगों में आप के खिलाफ आक्रोश है। उन्होंने कहा कि सूबे में कुछ महीनों में होने वाले निकाय चुनाव में हार के डर से बौखलाई आप अब गलत किस्म की बयानबाजी पर उतर आई है। इसी के चलते अब आप के नेता भाजपा पर बेबुनियाद आरोप लगा रहे हैं। आप विधायकों को खरीदने के आरोपों को उन्होंने झूठ का पुलिंदा बताया।