{"_id":"698b9ae7b6617c145604eecb","slug":"operation-cell-busts-interstate-drug-racket-chandigarh-news-c-16-pkl1091-945957-2026-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: ऑपरेशन सेल ने इंटरस्टेट ड्रग रैकेट का किया भंडाफोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: ऑपरेशन सेल ने इंटरस्टेट ड्रग रैकेट का किया भंडाफोड़
विज्ञापन
चंडीगढ़। यूटी पुलिस के ऑपरेशन सेल ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए हिमाचल से ट्राइसिटी में चरस सप्लाई करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 1 किलो 284 ग्राम चरस बरामद की है।
गिरफ्तार आरोपियों में हरियाणा के चरखी दादरी निवासी राहुल (26) और हिमाचल प्रदेश के कुल्लू निवासी कृष्ण चंद (38) शामिल हैं। राहुल चंडीगढ़ और ट्राइसिटी में सप्लाई करता था, जबकि कृष्ण चंद हिमाचल के कसोल क्षेत्र से मुख्य सप्लायर था।
पुलिस के अनुसार 5 फरवरी को टीम मौलीजागरां के रेलवे रोड स्थित शिव मंदिर के पास गश्त कर रही थी। तभी एक युवक बैग लेकर संदिग्ध रूप से घूमता दिखाई दिया। पुलिस को देखकर वह भागा, लेकिन टीम ने पीछा कर उसे काबू कर लिया। तलाशी में उसके बैग से 1 किलो 56 ग्राम चरस बरामद हुई।
विज्ञापन
पूछताछ में राहुल ने बताया कि वह चरस मणिकरण निवासी कृष्ण चंद से खरीदता है। सूचना के आधार पर पुलिस ने पार्वती सेंट्रल कैफे, उचधार (कसोल) में दबिश देकर कृष्ण चंद को गिरफ्तार किया, जिसके पास से 228 ग्राम चरस बरामद हुई।
जांच में खुलासा हुआ कि राहुल इसे चंडीगढ़, पंचकूला और मोहाली में बेचता था। राहुल 12वीं पास है और कसोल में होटल चला रहा था, जबकि कृष्ण चंद टैक्सी चालक है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराएं लगाते हुए मामला दर्ज किया है और गहन जांच जारी है।