फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   OPD will remain closed for two hours in the state today, doctors will not provide services in protest

Chandigarh News: प्रदेश में आज दो घंटे ठप रहेगी ओपीडी, विरोधस्वरूप डॉक्टर नहीं देंगे सेवाएं

Mon, 15 Jul 2024 04:15 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jul 2024 04:15 AM IST
विज्ञापन
OPD will remain closed for two hours in the state today, doctors will not provide services in protest
चंडीगढ़। लंबित मांगों को मनवाने के लिए सोमवार को प्रदेशभर के सरकारी डाॅक्टर सुबह दो घंटे तक ओपीडी में सेवाएं नहीं देंगे। सुबह 9 से 11 बजे तक डाॅक्टर कलम छोड़ हड़ताल रखेंगे। एचसीएमएस (हरियाणा सिविल मेडिकल सर्विसेस) एसोसिएशन के आह्वान पर यह हड़ताल होगी। एसोसिएशन के राज्य प्रधान डॉ. राजेश ख्यालिया ने कहा कि एसोसिएशन की ओर से पहले ही सरकार बताया जा चुका है कि पूरे जुलाई माह स्वास्थ्य सुधार आंदोलन चलाया जाएगा। इससे पहले 8 जुलाई को मुख्यालय के बाहर धरना दिया गया था। 15 जुलाई के बाद भी अगर सरकार नहीं मानी तो 25 जुलाई को आपात सेवाएं भी बंद की जाएंगी। पिछले कई साल से एसोसिएशन की मांग है कि चिकित्सकों की कमी दूर की जाए, पीजी बांड एक करोड़ से घटाकर 50 लाख करने समेत अन्य मांग शामिल है, एमओ से एसएमओ की पदोन्नति की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed