फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   OPD should not be closed again due to ignoring PGI administration

चंडीगढ़: पीजीआई प्रशासन की अनदेखी से कहीं फिर न बंद हो जाए ओपीडी

Sat, 09 Oct 2021 02:03 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो वीणा तिवारी, अमर उजाला, चंडीगढ़
वीणा तिवारी, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Sat, 09 Oct 2021 02:03 AM IST
सार

न्यू ओपीडी में तैनात सुरक्षाकर्मी तमाशबीन बने नजर आ रहे हैं। उनकी अनदेखी के कारण ही सुबह 9.15 पर शुरू होने वाले पंजीकरण के लिए मरीज व उनकेपरिजन सुबह 7 बजे से अंदर एकत्र होने लग रहे हैं।

विज्ञापन
OPD should not be closed again due to ignoring PGI administration
लाइन में लगे लोग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पीजीआई की न्यू ओपीडी में शुक्रवार का नजारा चौंकाने वाला था। हर तरफ भीड़ और धक्कामुक्की का माहौल नजर आ रहा था। सामाजिक दूरी की तो धज्जियां उड़ी हुई थीं। हर कोई एक-दूसरे से सटकर खड़ा था। किसी के चेहरे कोरोना का खौफ नहीं था। वहीं सुरक्षाकर्मी भी निश्चिंत होकर ड्यूटी की खानापूर्ति कर रहे थे। चंद दिनों पहले शुरू हुई न्यू ओपीडी का नजारा देखने के बाद एक बात तो साफ नजर आ रही है कि वहां संक्रमण फैलाने की व्यवस्था चौतरफा की गई है।

विज्ञापन


एक तरफ तो पीजीआई प्रशासन मरीजों से कोरोना से बचाव के मानकों के पालन में सहयोग की बात कर रहा है, वहीं वास्तविकता में संक्रमण फैलाने के इंतजाम मजबूत करने का काम किया जा रहा है। इससे ड्यूटी कर रहे डॉक्टर और कर्मचारी डरे हुए हैं। उनका कहना है कि अगर यह स्थिति रही तो चंद दिनों में फिर से ओपीडी बंद करने की घोषणा हो जाएगी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- रणजीत सिंह हत्याकांड: राम रहीम बेचैन, सजा से पहले वकील करेंगे मुलाकात, सुनारिया जेल के आसपास बढ़ी सतर्कता
विज्ञापन
विज्ञापन

 
तमाशबीन बने हैं सुरक्षाकर्मी
न्यू ओपीडी में तैनात सुरक्षाकर्मी तमाशबीन बने नजर आ रहे हैं। उनकी अनदेखी के कारण ही सुबह 9.15 पर शुरू होने वाले पंजीकरण के लिए मरीज व उनकेपरिजन सुबह 7 बजे से अंदर एकत्र होने लग रहे हैं। इतना ही नहीं पंजीकरण काउंटर, शुल्क जमा काउंटर और अन्य यूनिट में एक साथ सैकड़ों मरीज पहुंच जा रहे हैं जिससे ओपीडी की बिल्डिंग के बाहर तक कतार लग रही है। पीजीआई के कर्मचारियों का कहना है कि संक्रमण से बचाव की बात करके सिर्फ खानापूर्ति की जा रही है। कोई मानकों का पालन नहीं कर रहा न करवा रहा है।


वेटिंग एरिया क्यों बनाया फिर
पीजीआई प्रशासन ने कोरोना केनाम पर न्यू ओपीडी की पार्किंग के एक तल पर वेटिंग एरिया बना रखा है, लेकिन ओपीडी के दौरान वहां कोई नजर नहीं आता। कर्मचारियों का कहना है कि मानक से ज्यादा संख्या होने पर मरीजों को वेटिंग एरिया में भेजना चाहिए, ताकि एक बार में भीड़ वाली स्थिति न उत्पन्न हो। मगर ऐसा नहीं किया जा रहा। लोग एक-दूसरे को धक्का देकर इलाज कराने की होड़ में नजर आ रहे हैं।

वॉक इन ओपीडी के संचालन को लेकर शनिवार को बैठक है। निदेशक पीजीआई व अन्य संबंधित अधिकारी ओपीडी में तेजी से बढ़ते मरीजों की संख्या की व्यवस्थित करने व कोरोना संक्रमण से बचाव के मानकों को लागू करने की योजना पर चर्चा कर निर्णय लेंगे। -प्रो. नवीन पाण्डेय, ओपीडी के नोडल अधिकारी, पीजीआई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed