फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   OPD cards of GMSH-16 will be made in the SAMPARK center of Sector-15 from September 10

10 सितंबर से सेक्टर-15 के संपर्क केंद्र में बनेंगे जीएमएसएच-16 केओपीडी कार्ड

Thu, 09 Sep 2021 09:32 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 09 Sep 2021 09:32 PM IST
विज्ञापन
OPD cards of GMSH-16 will be made in the SAMPARK center of Sector-15 from September 10
चंडीगढ़। शहरवासी अब सेक्टर-15 के संपर्क केंद्र में जीएमएसएच-16 केओपीडी कार्ड बनवा सकेंगे। शुक्रवार से सुबह 8 से 11 बजे के बीच ये कार्ड बनेंगे और इसके लिए लोगों को 10 रुपये देने होंगे। फिलहाल यह सुविधा ट्रायल के तौर पर शुरू की गई है, जिसके सफल होने केबाद शहर के सभी संपर्क केंद्रों में ये सुविधा दी जाएगी।
विज्ञापन

प्रशासन के अधिकारियों का मानना है कि इससे अस्पतालों में भीड़ पर रोक लगेगी। बीते दिनों स्वास्थ्य सचिव यशपाल गर्ग ने जीएमएसएच-16 का दौरा किया था। उन्होंने देखा कि ओपीडी कार्ड बनवाने के लिए काफी लंबी लाइन लगी हुई थी। इसकेबाद उन्होंने अधिकारियों से चर्चा की और फैसला लिया गया था कि भीड़ को कम करने केलिए ओपीडी कार्ड को संपर्क केंद्रों पर भी बनाया जाएगा। आईटी विभाग के सचिव विनोद पी कावले ने कहा कि यह एक अच्छी पहल है, जो ओपीडी कार्ड बनवाने की प्रक्रिया को आसान बनाएगी। आईटी विभाग की निदेशक नितिका पवार ने कहा कि संपर्क केंद्र की सिंगल विंडो सिस्टम के तहत नागरिकों को अधिक से अधिक सरकारी सेवाओं का विस्तार करके लोगों के बोझ को कम करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed