फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   OP Dhankhar on jat reservation issue, haryana news

सरकार खुले मन से कर रही बात, आंदोलनकारी भी दिखाएं बड़प्पन: धनखड़

Tue, 21 Feb 2017 09:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 21 Feb 2017 09:25 AM IST
विज्ञापन
OP Dhankhar on jat reservation issue, haryana news
- फोटो : File Photo
जाट आरक्षण आंदोलन से जूझ रही सरकार की तरफ से मंत्रियों और संगठन की तरफ से पदाधिकारियों ने विपक्षी दलों के खिलाफ जुबानी हमले तेज कर दिए हैं। कृषि मंत्री ओपी धनखड़ ने जाटों की मांगें मानने को लेकर सरकार का पक्ष मजबूती से रखा है, जबकि  स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज और भाजपा मीडिया विभाग के चेयरमैन राजीव जैन ने पूर्व सीएम हुड्डा और नेता प्रतिपक्ष अभय चौटाला को निशाने पर लिया है। 
विज्ञापन


धनखड़ ने कहा कि सरकार खुले से बातचीत कर रही है और आरक्षण के पक्ष में है। आंदोलनकारियों को भी बड़प्पन दिखाना होगा। सरकार संविधान की नौवीं सूची में भी जाटों को आरक्षण दिलाने की पक्षधर है। मृतकों के साथ ही घायलों के परिजनों को आर्थिक सहायता दी जा रही है। बिना कानूनी पेचीदगी वाले केस वापस लेने में सरकार को कोई कठिनाई नहीं है।
विज्ञापन


उधर, विज ने पूर्व सीएम हुड्डा पर अमला बोला कि वे आंदोलनकारियों को उकसाने का प्रयास कर रहे हैं। ऐसे आधारहीन बयान दिए जा रहे हैं, जिनका वास्तविकता से लेनादेना ही नहीं है। राजीव जैन ने कहा कि हुड्डा और उनके समर्थक सत्ता से बेदखली का गम भुला नहीं पा रहे हैं, इसलिए जाट आरक्षण आंदोलन की आड़ में प्रदेश का भाईचारा बिगाड़ने की कोशिश की है। हुड्डा को लठतंत्र के कारण जनता-जर्नादन ने सत्ता से उखाड़ दिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जैन ने जसिया धरने पर हुड्डा समर्थक एवं निवर्तमान युवा कांग्रेस हलका प्रधान की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की कड़ी निंदा की है। जैन ने कांग्रेस के आला नेताओं से आह्वान किया कि वह अपनी गलती को सुधारते हुए अपने समर्थकों की आपत्तिजनक टिप्पणी का विरोध करें, अन्यथा जनता समझेगी कि आला नेताओं का ऐसे अमर्यादित शब्दों को मौन समर्थन प्राप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed