फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Oops summer! Temperature reached 36 degree in the second week of April, mercury will cross 40 by the end of the month

Chandigarh News: उफ्फ गर्मी! अप्रैल के दूसरे हफ्ते में 36 डिग्री पहुंचा तापमान, महीने के अंत तक 40 पार कर जाएगा पारा

Thu, 13 Apr 2023 02:28 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 13 Apr 2023 02:28 AM IST
विज्ञापन
Oops summer! Temperature reached 36 degree in the second week of April, mercury will cross 40 by the end of the month
चंडीगढ़। सिटी ब्यूटीफुल में अभी से गर्मी सताने लगी है, लेकिन इस चिलचिलाती गर्मी से लोगों को राहत नहीं मिलेगी। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अप्रैल में ही तापमान 40 डिग्री से ज्यादा हो जाएगा। पिछले कुछ दिनों से सूर्य की गर्मी भी इसी ओर इशारा कर रही है। बुधवार को शहर का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। महीने के अंत तक पारा 40 डिग्री को पार कर जाएगा। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले तीन-चार दिनों में शहर का तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है और महीने के आखिरी हफ्ते में तापमान 40 डिग्री को भी पार कर जाएगा। शहर का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री ज्यादा रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 19.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री ज्यादा रहा। मौसम विभाग के निदेशक मनमोहन सिंह ने कहा कि चंडीगढ़ में आने वाले दिन शुष्क बने रहेंगे। फिलहाल बारिश की कोई संभावना नहीं है। आने वाले दिनों में गर्मी बढ़ेगी। विभाग के अनुसार वीरवार को मौसम साफ रहेगा और तेज धूप निकलेगी। इस दौरान अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है।
विज्ञापन


मार्च में हुई बारिश से बदला था मौसम
शहर का मौसम आए बीते दिनों में करवट लेता रहा है। इस बार फरवरी माह में भी हल्की गर्मी का एहसास होने लगा था, लेकिन मार्च महीने में अचानक मौसम बदल गया और कई दिन बारिश हुई। इसकी वजह से लोगों को ठंड का एहसास होने लगा और सर्दियों के जो कपड़े लोगों ने रख दिए थे, उसे दोबारा बाहर निकालना पड़ा लेकिन मार्च के खत्म होते ही अप्रैल माह की शुरुआत से ही गर्मी का प्रकोप शुरू हो गया और अब अप्रैल के दूसरे हफ्ते में ही पारा 36 डिग्री तक पहुंच गया।
विज्ञापन


पिछले सात साल में अप्रैल माह का अधिकतम तापमान
वर्ष अधिकतम तापमान (डिग्री सेल्सियस)
2017 41.6
2018 40.0
2019 39.4
2020 --
2021 41.4
2022 42.2
2023 36.0 (12 अप्रैल)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed