फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Only the administration will get the village road, building and electricity work done

प्रशासन ही कराएगा गांव की सड़क, बिल्डिंग और बिजली का काम

Mon, 21 Feb 2022 02:17 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 21 Feb 2022 02:17 AM IST
विज्ञापन
Only the administration will get the village road, building and electricity work done
चंडीगढ़। गांवों में भवन और सड़क (बीएंडआर) के साथ बिजली का काम भी प्रशासन ही करेगा। नगर निगम ने प्रशासन से 19.06 करोड़ रुपये की मांग की थी। वहीं, अतिरिक्त फंड न देने की स्थिति में प्रशासन की ओर से काम कराने की अपील की गई थी। उसके बाद निगम आयुक्त आनिंदिता मित्रा ने अपने फंड से भवनों के निर्माण की योजना बनाई, लेकिन वह सिरे नहीं चढ़ सकी। प्रशासक के सलाहकार धर्मपाल ने निगम को यह कार्य कराने का आश्वासन दे दिया है। निगम के अनुसार 15.85 करोड़ रुपये से गांव के अंदर की सड़कों का निर्माण, 2.04 करोड़ से निगम में शामिल सरकारी भवनों की मरम्मत और 1.17 करोड़ बागवानी व बिजली का काम कराया जाना है। पब्लिक हेल्थ के कार्यों का निगम टेंडर लगा चुका है।
विज्ञापन

नगर निगम में शामिल 13 गांवों के विकास कार्य के लिए 102.21 करोड़ का एस्टीमेट बनाया गया था। इसमें प्रशासन ने अपनी तरफ से 12 करोड़ रुपये की लागत से दड़वा, रायपुर कलां और मौलीजागरां में सेक्टर-26 वाटर वर्क्स से कनाल वाटर लाइन डालने का फैसला किया था। इसके बाद निगम को कुल 91 करोड़ रुपये से विकास कार्य कराने थे। निगम ने पेयजल आपूर्ति की पाइप लाइन, सीवर लाइन, वाटर स्टॉर्म लाइन डालने के लिए 72.09 करोड़ का एस्टीमेट तैयार किया था। इस दौरान प्रशासन ने पहली किस्त के रूप में निगम को 50 करोड़ रुपये जारी कर दिए। टेंडर लगाने पर 50 करोड़ रुपये में यह कार्य पूरा करने के लिए कंपनियों ने आवेदन किया। अब बीएंडआर के कार्य के लिए 19.06 करोड़ रुपये प्रशासन निगम को न देकर खुद ही काम कराएगा।
विज्ञापन

बॉक्स
गांवों के विकास पर होने वाला खर्च (करोड़ में)
काम फंड
सीवरेज 28.18
स्टॉर्म वाटर लाइन 22.39
वाटर सप्लाई 32.58
रोड री-कारपेटिंग 7.29
पेबर ब्लॉक 8.56
बिल्डिंग 2.04
बागवानी 0.02
इलेक्ट्रिकल 1.15
कुल 102.21
कोट-
इस संबंध में प्रशासन को पत्र लिखकर जानकारी दे दी थी। वित्त सचिव की ओर से पत्र जारी करके इन कार्यों को कराने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
-आनिंदिता मित्रा, आयुक्त, नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed