फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Only 60 out of 158 sites of GMADA were sold, earned Rs 961.27 crore

Chandigarh News: गमाडा की 158 में से सिर्फ 60 साइटों बिकीं, कमाए 961.27 करोड़ रुपये

Mon, 18 Aug 2025 11:51 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 18 Aug 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
Only 60 out of 158 sites of GMADA were sold, earned Rs 961.27 crore
मोहाली। ग्रेटर मोहाली एरिया डेवलपमेंट अथारिटी (गमाडा) ने प्रॉपर्टी की ई-नीलामी में उम्मीद के मुताबिक रिस्पांस नहीं मिला है। 158 साइटों में से सिर्फ 60 साइटों ही बिक सकी हैं। इससे गमाडा के खजाने में 961.27 करोड़ रुपये की आमदन हुई है। हालांकि इस बार के दौरान सेक्टर-78 के कॉमर्शियल शोरूमों और शाॅप के लिए लोगों ने दिल खोलकर बोली लगाई। इस सेक्टर में 44 शोरूमों में से 27 और 26 शाॅप में से 22 की बोली लगाई गई है। इसमें से सबसे ज्यादा करीब छह शोरूम ऐसे हैं, जिनका ई-ऑक्शन से करीब एक करोड़ से ज्यादा की बोली लगी है। कुछ शाॅप ऐसी थी, जिनका रिजर्व प्राइस करीब 83 लाख रुपये था। यह करीब दो करोड़ से अधिक कीमत पर बिकी हैं। वहीं रिहायशी प्लाटों की बात करें तो गमाडा की ओर से मोहाली और न्यू चंडीगढ़ में करीब 20 छोटे और बड़े प्लाॅटों को ई-निलामी में रखा गया था। सिर्फ आठ प्लाट ही बिके हैं। ई सिटी न्यू चंडीगढ़ के पांच प्लाॅट शामिल हैं। वहीं छह स्कूल साइटों, दो पेट्रोल पंप साइटों के अलावा सेक्टर-68 की एक कॉमर्शियल साइट शामिल है। इसी तरह शहर के अलग अलग फेजों में 16 में से सिर्फ एक शोरूम सेक्टर 53 का बिका है और 13 बूथों को एक भी खरीदार नहीं मिला।
विज्ञापन


12 साइटों में से सिर्फ दो साइटें को मिले खरीदार
गमाडा की ओर से इस बार ई नीलामी में एरोसिटी में 12 में से 9 मिक्स यूज और 3 कॉमर्शियल साइटों को नीलामी में रखा गया था। लेकिन 12 साइटों में से सिर्फ दो साइटें को ही खरीदार मिला है। इसमें दोनों साइटें ब्लाक ई और डी की हैं। ब्लाक ई की साइट करीब छह एकड़ की है, जिसकी रिजर्व प्राइस 369. 13 करोड़ थी। यह 376.51 करोड़ और ब्लाक डी की साढ़े चार एकड़ की साइट जिसकी रिजर्व प्राइस 264.41 थी जो कि 269.70 में बिकी।
विज्ञापन




नौ होटल साइट में से एक भी नही बिकी
गमाडा की ओर से इस बार एयरपोर्ट रोड के साथ सेक्टर 66 बी में करीब नौ होटल साइटों को नीलामी में रखा गया था। लेकिन किसी ने भी इन साइटों पर बोली नहीं लगाई। जबकि यह साइटें एयरपोर्ट जाने वाली सड़क पर पड़ती है।गमाडा की ओर से पिछले जितनी भी ई नीलामी की गई उसमें सेक्टर 62 की साइटें हर बार नीलामी में रखी जा रही है। इस बार में करीब 25 एकड़ की करीब सात सात साइटें ई नीलामी में रखी गई थी। जो कि इस बार भी नहीं बिकी है। इन साइटों के न बिकने का कारण कौमी इंसाफ मोर्चा का धरना भी शामिल है। जिस कारण इन साइटों को खरीदार नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed