{"_id":"062fab7e089343eb2d630e63bbbf6918","slug":"online-fraud-to-man-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीएम से कर डाली ऑनलाइन ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एटीएम से कर डाली ऑनलाइन ठगी
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 07 Nov 2014 12:31 AM IST
विज्ञापन
एसबीआई का एटीएम कार्ड ब्लॉक करने के बहाने किसी व्यक्ति ने सेक्टर-30 के रहने वाले ईएसआई के एक कर्मचारी के एटीएम से पच्चीस हजार की ऑनलाइन शॉपिंग कर डाली। चंडीगढ़ पुलिस ने मामला साइबर सेल को दे दिया है।
विज्ञापन
चंडीगढ़ सेक्टर-30 के रहने वाले नरेश कुमार ने बताया कि उन्हें वीरवार दोपहर एक कॉल आई कि एसबीआई एटीएम इंक्वायरी से बोल रहे हैं, आपका कार्ड ब्लॉक हो गया है।
विज्ञापन
आपको छह डिजिट का एक नंबर भेजा जा रहा है, उसे बताएं। जैसे ही नरेश कुमार ने नंबर बताया तो उनके कार्ड से शॉपिंग होने लगी। पहले चार हजार की शॉपिंग हुई, फिर दूसरी बार चार हजार की शॉपिंग की गई।
विज्ञापन
कुल पच्चीस हजार की शॉपिंग हो गई। इस ट्रांजेक्शन के दौरान नरेश कुमार को समझ नहीं आया कि क्या करें। नरेश कुमार ने बताया कि उन्होंने इस मामले में शिकायत चंडीगढ़ पुलिस को दे दी है।