{"_id":"5e878ca28ebc3e6fd63f4d1d","slug":"online-education-will-be-done-in-schools-the-administrator-gave-instructions-after-the-president-s-order-chandigarh-news-pkl371431785","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कोरोना और लॉकडाउनः यूटी प्रशासक का फरमान- स्कूलों में होगी ऑनलाइन पढ़ाई, व्यवस्था कराएं अफसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना और लॉकडाउनः यूटी प्रशासक का फरमान- स्कूलों में होगी ऑनलाइन पढ़ाई, व्यवस्था कराएं अफसर
Sat, 04 Apr 2020 03:01 PM IST
पंचकुला ब्यूरो
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Sat, 04 Apr 2020 03:01 PM IST
विज्ञापन
VP Singh Badnore
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़ के स्कूलों में अब ऑनलाइन पढ़ाया जाएगा। राष्ट्रपति ने सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में ऑनलाइन पढ़ाई शुरू करने के निर्देश दिए हैं। वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के साथ चंडीगढ़ प्रशासक वीपी सिंह बदनौर की बैठक हुई थी।
उसके बाद उन्होंने यूटी सचिवालय के वॉर रूम में शुक्रवार को ट्राइसिटी के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में ऑनलाइन पढ़ाई शुरू करने के निर्देश दिए हैं। प्रशासक ने यूटी के अधिकारियों को इस बारे में तेजी से कार्य करने के आदेश जारी किए।
प्रशासक ने बताया कि केंद्र सरकार ने 1000 पीपीई, 5000 मास्क और 10000 हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन भेज दिए हैं ताकि इनका इस्तेमाल चिकित्सा संस्थाओं में हो सके। वहीं, पीजीआई के डायरेक्टर प्रोफेसर जगत राम ने कहा कि पड़ोसी राज्य संदिग्ध केसों को तब तक न भेजें जब तक उनकी अच्छे से जांच न हो गई हो, ताकि पीजीआई में बढ़ रही भीड़ को कम किया जा सके।
विज्ञापन
इसके अलावा प्रशासक ने शहर की 50 एनजीओ, चैरिटेबल संस्थाओं, गुरुद्वारा कमेटी, मंदिरों आदि का धन्यवाद किया, जिन्होंने समय रहते जरूरतमंद लोगों तक खाना पहुंचाया। नगर निगम के कमिश्नर केके यादव ने बताया कि शहर के सभी सेक्टरों में फल और सब्जियों का वितरण जारी है। कहा कि सीटीयू की बसों में बेची जाने वाली सब्जियों में दाम को बढ़ाकर बेचने की शिकायतें आ रही थीं, इसलिए शनिवार से सभी सब्जियों पर दाम लिखे होंगे।

अब ट्रेंड कर्मचारी करेंगे कोरोना से मरने वालों का अंतिम संस्कार
एडवाइजर मनोज परिदा ने बताया कि करोना संक्रमित व्यक्ति की मौत के बाद उसके अंतिम संस्कार में कई तरह की समस्याएं आ रही थीं, जिसका समाधान अब निकाल लिया गया है। प्रशासन की तरफ से कुछ कर्मचारी इस कार्य के लिए लगाए गए हैं और उन्हें बाकायदा ट्रेनिंग दी गई है। यह ट्रेनिंग भारत सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुसार है। ये कर्मचारी वैज्ञानिक तरीके से कोरोना से मरने वाले व्यक्तियों का अंतिम संस्कार करेंगे।
वहीं, चंडीगढ़ पुलिस के डीजीपी संजय बेनीवाल ने बताया कि कर्फ्यू के दौरान बेवजह बाहर घूम रहे कई गाड़ियों को जब्त किया गया है। इसके अलावा फैदा गांव के बॉर्डर को भी सील कर दिया गया है। प्रशासक वीपी सिंह बदनौर ने शहरवासियों को चंडीगढ़ प्रशासन का सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि कोरोना से लड़ने में उनका साथ दें और घर पर ही रहें।
डॉक्टर वीडियो कॉल और टेलीफोन से देखेंगे मरीज
एडवाइजर ने बताया कि जीएमएसएच-16 और जीएमसीएच-32 में शनिवार से वीडियो कॉल और टेलीफोन के द्वारा कम गंभीर मरीजों को देखने का काम शुरू हो जाएगा। इसके लिए डॉक्टरों की लिस्ट तैयार कर ली गई है।
शनिवार को डॉक्टरों की टाइमिंग आदि को चंडीगढ़ प्रशासन की वेबसाइट और अन्य माध्यम से सार्वजनिक किया जाएगा, ताकि कम गंभीर मरीज अस्पताल आने की बजाय घर पर ही डॉक्टरों की सलाह ले सकें और घर पर ही अपना इलाज करवा सकें।

होटल पार्क व्यू में भी आइसोलेशन वार्ड, फीस 3000 रुपये
यूटी प्रशासन ने पीजीआई की इंफोसिस सराय, पंचायत भवन और होटल पार्क व्यू में भी आइसोलेशन वार्ड बनाए हैं। इंफोसिस सराय और पंचायत भवन तो फ्री है लेकिन होटल पार्क व्यू में वीआईपी आइसोलेशन वार्ड बनाए गए हैं, जिसके लिए एक रात का किराया 3000 रुपये चुकाना होगा। हालांकि सरकारी डॉक्टरों के लिए यहां मुफ्त रहने की व्यवस्था की गई है।
प्रशासन ने पहले ही स्पष्ट किया है कि कोरोना संक्रमित व्यक्तियों का इलाज कर रहा कोई भी सरकारी डॉक्टर अगर खुद को क्वारंटीन करना चाहता है तो वह होटल पार्क व्यू में आकर रह सकता है। उसके रहने और खाने का खर्चा प्रशासन उठाएगा।