{"_id":"d293cab802d49502b52e16891a448e13","slug":"online-draft-for-residential-houses","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिहायशी मकानों के लिए ऑनलाइन तैयार होंगे नक्शे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिहायशी मकानों के लिए ऑनलाइन तैयार होंगे नक्शे
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
Updated Thu, 19 Jun 2014 04:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब रिहायशी मकानों के लिए ऑनलाइन नक्शे तैयार होने लगे हैं। अगर बिल्डिंग प्लान में कोई कमी है तो साफ्टवेयर इसकी भी जानकारी दे देगा।
विज्ञापन
इसी आधार पर हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (हुडा) के अधिकारी प्लान में बदलाव के लिए निर्देश भी देंगे, ताकि नक्शा तैयार करने में कोई कमी न रहे। अब तक 91 बिल्डिंग प्लान को मंजूरी दे दी गई है और माना जा रहा है कि प्रदेश के किसी भी जिले से यह सर्वाधिक संख्या है।
इस सॉफ्टवेयर में हुडा के बॉयलॉज के मुताबिक तैयार बिल्डिंग प्लान को ही मंजूरी दी जाती है। इसमें कमियां होने पर तुरंत संकेत मिल जाते हैं। आर्किटेक्ट की मदद से प्लान तैयार करने के लिए बाद इसे हुडा की वेबसाइट पर ईमेल के जरिये भेजकर प्लान के लिए अप्रूवल लेना संभव है।
विज्ञापन
अभी रेजिडेंशियल बिल्डिंग के नक्शे के लिए यह सुविधा मुहैया कराई जा रही है, लेकिन आने वाले दिनों में इंडस्ट्रियल, कॉमर्शियल सहित अन्य प्लॉटों पर भी निर्माण के लिए तैयार डिजायन को इसी तरीके से मंजूरी देने की योजना है। ऐसा होने से भवन निर्माण के लिए नक्शा पास कराने के लिए न तो बार-बार चक्कर लगाना होगा और न ही अधिक वक्त लगेगा।
विज्ञापन
बिल्डिंग प्लान ऑनलाइन जमा किया जा रहा है। इससे आम लोगों के साथ-साथ हुडा के समय की भी बचत हो रही है। अब तक 91 प्लान को मंजूरी दी जा चुकी है।
- गुरमीत सिंह, संपदा अधिकारी, हुडा