फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Online deposit housing board reward one thousand rupees

ऑनलाइन 118 रुपये की जमा कराई किश्त, हाउसिंग बोर्ड देगा एक हजार रुपये का इनाम

Wed, 05 Aug 2020 11:00 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 05 Aug 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
Online deposit housing board reward one thousand rupees
चंडीगढ़। चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड (सीएचबी) ने जुलाई महीने में ऑनलाइन पेमेंट करने वाले लोगों को इनाम देने के लिए बुधवार को ड्रॉ निकाला। इस दौरान 10 लोगों को चुना गया, जिन्हें एक-एक हजार रुपये इनाम दिया जाएगा। इसमें सेक्टर-38वेस्ट निवासी अश्वनी भल्ला और वीणा भल्ला ने ऑनलाइन मात्र 118 रुपये जमा करवाए थे, लेकिन अब सीएचबी से इनाम के रूप में उन्हें एक हजार रुपये मिलेंगे।
विज्ञापन

गौरतलब है कि मकान की किश्त व अन्य तरह की राशि को ऑनलाइन जमा कराने के लिए सीएचबी लोगों को प्रोत्साहित कर रहा है। इसके लिए सीएचबी की तरफ से हर महीने ऑनलाइन पेमेंट करने वाले 10 लोंगों को एक-एक हजार रुपये का इनाम दिया जाता है। बुधवार को निकले ड्रॉ में इनाम पाने वाले 5 लोग ऐसे हैं, जिन्होंने एक हजार रुपये से कम की ऑनलाइन पेमेंट की है। वहीं, सबसे अधिक ऑनलाइन पेमेंट करने पर धनास निवासी राम लाल को इनाम मिला है, जिन्होंने 6 हजार 720 रुपये की ऑनलाइन पेमेंट की थी।
विज्ञापन

ऑनलाइन ही विजेताओं के खाते में भेजी जाएगी राशि
एसडीएम एसके जैन की निगरानी में ये ड्रॉ निकाला गया। सभी 10 विजेताओं में से स्मॉल फ्लैट्स से 8 व रेजिडेंशियल से 2 लोग शामिल है। सभी विजेताओं को अलग से भी बोर्ड की तरफ से सूचित कर दिया जाएगा और प्राइज मनी ऑनलाइन बैंकिंग के जरिए अगले कुछ दिनों में उनके बैंक खाते में भेज दी जाएगी। अगस्त माह की ऑनलाइन पेमेंट के लिए बोर्ड अगले माह ड्रॉ निकालेगा। बता दें कि चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड ने अपने सभी प्रकार के ड्यूज के लिए नेट बैंकिंग, डेबिट कार्ड व क्रेडिट कार्ड के जरिए लोगों को ऑनलाइन पेमेंट की सुविधा दी है, बावजूद इसके अधिकतम अलॉटी ऑफलाइन पेमेंट ही कर रहे हैं। ऑफलाइन पेमेंट करते हुए लोगों कई तरह की गलतियां करते हैं। यहीं कारण इनाम देकर बोर्ड लोगों को प्रोत्साहित कर रहा है, ताकि लोग ऑनलाइन पेमेंट ही करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed