{"_id":"5dd8cbc78ebc3e54ec353007","slug":"online-booking-start-for-chandigarh-transport-undertaking-hvac-buses","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुशखबरीः अब लोग घर बैठे करा सकेंगे सीटीयू की एचवीएसी बसों की ऑनलाइन बुकिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुशखबरीः अब लोग घर बैठे करा सकेंगे सीटीयू की एचवीएसी बसों की ऑनलाइन बुकिंग
Sat, 23 Nov 2019 11:34 AM IST
खुशबू गोयल
नीरज कुमार, अमर उजाला, चंडीगढ़
नीरज कुमार, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: खुशबू गोयल
Updated Sat, 23 Nov 2019 11:34 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
चंडीगढ़ ट्रांसपोर्ट अंडरटेकिंग (सीटीयू) की लंबी दूरी की एचवीएसी की 79 बसों की ऑनलाइन बुकिंग होगी। ऑनलाइन बुकिंग सेवा शुरू होने से इन बसों में यात्रा करने वाले रोजाना करीब साढ़े तीन हजार यात्रियों को सुविधा होगी। 79 नई एचवीएसी बसों के आने से सीटीयू को राजस्व में छह लाख रुपये की वृद्धि हुई है। साथ ही 20 से 25 प्रतिशत यात्रियों की संख्या में भी बढ़ोतरी हुई है।
खास बात यह है कि इस बस में अभी साधारण किराये से 20 प्रतिशत अधिक लिया जा रहा है। इसके लिए दिसंबर में वेबसाइट लांच की जाएगी। इस पर काम शुरू है। पहले लांग रूट में साधारण बसे थीं, उसमें बहुत ही कम यात्री बैठते थे। लांग रूट में सीटीयू की एचवीएसी की बसें चंडीगढ़ से दिल्ली, शिमला, बैजनाथ, धर्मशाला, अमृतसर, रोहतक, रेवाड़ी, हरिद्वार, देहरादून, यमुनानगर सहित अन्य जगहों पर जाती हैं।
एचवीएसी बसों की बुकिंग सोर्स से डेस्टिनेशन तक होगी। बीच में कहीं की बुकिंग नहीं होगी। जैसे यदि चंडीगढ़ से दिल्ली जाने वाली या अमृतसर जाने वाली बस की ऑनलाइन बुकिंग दिल्ली या अमृतसर की ही होगी। दिल्ली या अमृतसर के बीच में पड़ने वाले शहरों के लिए बुकिंग नहीं होगी।
विज्ञापन
सीटीयू की नई एचवीएसी बसों की ऑनलाइन बुकिंग दिसंबर से शुरू होगी। इसके शुरू होने से यात्री घर बैठे बुकिंग करा सकते हैं। दिसंबर में वेबसाइट की लांचिंग होगी।
- अमित गुप्ता, महाप्रबंधक, चंडीगढ़ ट्रांसपोर्ट अंडरटेकिंग