{"_id":"f81c418df27850791c8d43f68d45cbb1","slug":"online-application-for-power-connection","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली कनेक्शन के लिए करें ऑनलाइन आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली कनेक्शन के लिए करें ऑनलाइन आवेदन
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 06 May 2014 12:50 AM IST
विज्ञापन
हरियाणा के बिजली वितरण निगमों (डीएचबीवीएन और यूएचबीवीएन) में नए कनेक्शनों के आवेदन आनलाइन हो सकेंगे।
विज्ञापन
निगमों के प्रवक्ता ने बताया कि औद्योगिक श्रेणी के भावी उपभोक्ताओं और अन्य श्रेणियों के 20 किलोवाट या ज्यादा लोड वाले उपभोक्ताओं को आनलाइन आवेदन करने की सुविधा दी गई है।
यदि आवेदक अपने फार्म व अन्य दस्तावेज स्वयं आनलाइन प्रणाली के तहत अपलोड करेंगे तो उनके आवेदनों को आनलाइन प्रणाली प्रक्रिया से प्रोसेस किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि निगमों के वरिष्ठ अधिकारी निगरानी करेंगे। वे प्रक्रिया में लगे विभिन्न स्तर के अधिकारियों द्वारा कनेक्शन जारी करने के लिए दी गई स्वीकृति और जारी करने की तिथि समेत समय पर कनेक्शन जारी न होने की अवस्था में उसका कारण भी जान सकेंगे।
विज्ञापन
आवेदन वेबसाइट www.dhbvn.com या www.uhbvn.com पर आनलाइन किए जा सकेंगे।
विज्ञापन