{"_id":"65e78247747efbdc010aa059","slug":"one-youth-guilty-of-knife-attack-and-robbery-another-acquitted-chandigarh-news-c-16-pkl1043-368908-2024-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: चाकू से हमलाकर लूट करने के मामले में एक युवक दोषी, दूसरा बरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: चाकू से हमलाकर लूट करने के मामले में एक युवक दोषी, दूसरा बरी
विज्ञापन
चंडीगढ़। चाकू से व्यक्ति पर हमला कर उससे लूट करने के मामले में जिला अदालत ने दो आरोपी युवकों में से एक को दोषी करार दिया है। दोषी कपिल की सजा पर बुधवार को फैसला सुनाया जाएगा। वहीं, अनिकेत बागरी को साक्ष्यों के अभाव में बरी कर दिया। हालांकि इस मामले में शिकायतकर्ता बयानों से मुकर गया था, लेकिन कपिल के खिलाफ पुलिस के पास पर्याप्त साक्ष्य थे, जिनके आधार पर अदालत ने उसे दोषी करार दिया। मामले में सेक्टर-34 थाना पुलिस ने शिकायतकर्ता अमरजीत पांडे की शिकायत पर जून 2023 में मामला दर्ज किया था और जांच के दौरान कपिल और अनिकेत बागरी वारदात के अगले दिन गिरफ्तार किया था और उनसे पीड़ित का आधार कार्ड बरामद हुआ था।
क्या था मामला
पुलिस को दी शिकायत में अमरजीत पांडे (35) ने बताया कि वह बुड़ैल में परिवार सहित रहता है। इंडस्ट्रियल एरिया फेज-2 में नौकरी करता है। 20 जून 2023 को अमरजीत पांडे शाम 4:25 बजे साइकिल से घर जा रहा था। जब वह सेक्टर-32/33 डिवाइडिंग रोड के पास पहुंचा तो पीछे से बुलेट बाइक पर सवार दो युवक आए और उसका रोक लिया। युवकों ने धमकाते हुए उसका बैग छीन लिया। बैग में पर्स था और पर्स से 500 रुपये ड्राइविंग लाइसेंस और आधार कार्ड था। दूसरे लड़के ने अमरजीत की छाती के नीचे बाएं तरफ चाकू से वार कर दिया। इसके बाद दोनों युवक मौके से फरार हो गए।