फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   One year relief to defaulters of Municipal Improvement Trust in Punjab

Punjab: नगर सुधार ट्रस्ट के डिफॉल्टरों को एक साल की राहत, इसके बाद जब्त होगी संपत्ति

Thu, 24 Nov 2022 09:31 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Thu, 24 Nov 2022 09:31 PM IST
सार

पंजाब के स्थानीय निकाय विभाग के तहत अमृतसर, गुरादासपुर, बटाला, पठानकोट, जालंधर, करतारपुर, कपूरथला, फगवाड़ा समेत कुल 30 शहरों में नगर सुधार ट्रस्ट हैं। इनके तहत गृह निर्माण के लिए जमीनों का आवंटन किया जाता है।

विज्ञापन
One year relief to defaulters of Municipal Improvement Trust in Punjab
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

पंजाब के स्थानीय निकाय विभाग के तहत नगर सुधार ट्रस्ट में अलॉट की गई जमीन पर निर्माण न करने वाले डिफॉल्टरों को सरकार ने एक साल का मौका दिया है। नियमानुसार जिन अलॉटियों ने 15 वर्ष के भीतर जमीन पर कोई निर्माण नहीं किया, उनकी आवंटित संपत्ति को जब्त करने का प्रावधान है।

विज्ञापन


विभाग ने अब इसको लेकर ऐसे अलॉटियों को राहत देते हुए 31 अक्तूबर 2023 से पहले तय राशि पांच प्रतिशत शुल्क के साथ जमा करवाने का आदेश जारी किया है। अगर अवधि के भीतर अलॉटी तय राशि पांच प्रतिशत शुल्क के साथ जमा नहीं करवाते हैं तो नगर सुधार ट्रस्ट उनकी संपत्ति जब्त कर लेगा। 
विज्ञापन


राज्य के बड़े नगर सुधार ट्रस्ट अमृतसर द्वारा जारी सरकार के इन आदेश के तहत अलॉटियों को एक साल की राहत प्रदान की गई है। ट्रस्ट के चेयरमैन हरप्रीत सिंह के मुताबिक इस अवधि के भीतर अगर अलॉटियों ने निर्धारित राशि जमा नहीं करवाई तो उनकी संपत्ति जब्त कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये आदेश सूबे के सभी नगर सुधार ट्रस्टों पर लागू होंगे। गौर हो कि पंजाब के स्थानीय निकाय विभाग के तहत अमृतसर, गुरादासपुर, बटाला, पठानकोट, जालंधर, करतारपुर, कपूरथला, फगवाड़ा समेत कुल 30 शहरों में नगर सुधार ट्रस्ट हैं। इनके तहत गृह निर्माण के लिए जमीनों का आवंटन किया जाता है। ट्रस्ट ने पहले डिफॉल्टरों की संपत्ति जब्त करने की तैयारी की लेकिन राज्य में सत्ता परिवर्तन के बाद अब इन्हें एक साल की राहत प्रदान की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed