फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   One Year Of Modi Govt Part 2: Achievements and Challanges for Chandigarh MP Kirron Kher

केंद्र में नरेंद्र मोदी और चंडीगढ़ में किरण खेर का एक साल...उपलब्धियां और चुनौतियां साथ-साथ

Sat, 30 May 2020 12:11 PM IST
खुशबू गोयल रिशु राज सिंह, चंडीगढ़
रिशु राज सिंह, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Sat, 30 May 2020 12:11 PM IST
सार

  • टूटी सड़कों ने नाम खराब किया,  प्रशासन के अफसर फैसलों पर हावी रहे
  • सालभर न मेट्रो की चर्चा हुई, न मोनो रेल की...ट्रिब्यून फ्लाईओवर प्रोजेक्ट भी अटका
  • दिसंबर 2020 तक डंपिंग ग्रांउड को हटाने का किया था वादा, प्रोसेसिंग की गति बेहद धीमी
  • कोरोना वायरस ने शहर के विकास की रफ्तार पर लगाई ब्रेक, कई बड़े प्रोजेक्ट अटके

विज्ञापन
One Year Of Modi Govt Part 2: Achievements and Challanges for Chandigarh MP Kirron Kher
सांसद किरण खेर

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली सरकार ने अपने दूसरे कार्यकाल का एक साल शनिवार को पूरा कर लिया है। केंद्र में मोदी सरकार की तरह शहर में खेर राज के भी 6 साल पूरे हो चुके हैं। सालभर में केंद्र सरकार ने तो कई साहसिक कदम उठाए हैं, लेकिन पिछले एक साल में चंडीगढ़ में कुछ खास बदलाव देखने को नहीं मिला है।
विज्ञापन


बल्कि सड़कों की स्थिति को लेकर प्रशासन और सांसद की काफी किरकिरी हुई है। पीएम मोदी को देश की जनता ने बड़े जनादेश से चुना था, इसलिए उम्मीदें बहुत थीं। किरण खेर को भी दोबारा मौका देकर शहरवासियों ने बता दिया था कि वह सांसद के पिछले पांच साल के कार्यकाल से संतुष्ट हैं।
विज्ञापन


पिछले एक साल से हवा का रुख बदला
प्रशासन के अफसर कई फैसलों में हावी होते दिखाई दिए। टूटी सड़कों की वजह से शहर को ‘गड्ढागढ़’ कहा जाने लगा। शहर के कई कॉलोनियों का नाम बदल दिया। मनीमाजरा, सेक्टर-13 हो गया। चुनाव से पहले मोनो रेल की खूब चर्चा रही लेकिन एक साल के कार्यकाल में न तो मेट्रो की चर्चा हुई, न मोनो रेल की।
विज्ञापन
विज्ञापन


सांसद ने कॉलोनी नंबर-4 के हजारों लोगों के पक्के छत के सपने को पूरा किया। सेक्टर-17 से रोज गार्डन अंडर पास का उद्घाटन किया। लेकिन सबसे पुरानी प्रेस सेक्टर-18 गवर्नमेंट प्रिंटिग प्रेस पर ताला लग गया, जिसे सांसद खेर भी रोक नहीं पाईं।

रोजगार के आंकड़ों ने खेर को चिंता में डाला

इस दौरान सुखना वेटलैंड घोषित हुआ तो वेंडरों को शिफ्ट करने वाला चंडीगढ़ पहला शहर बना। इसका कुछ लोगों ने विरोध किया तो कुछ ने समर्थन दिया। प्रदेश अध्यक्ष के चयन में भी खूब रस्सा कस्सी हुई। सांसद को भी इसमें काफी मेहनत करनी पड़ी। प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के अनुसार वर्ष 2019-20 में चंडीगढ़ पूरे देश में फिसड्डी रहा। सिर्फ 72 को ही रोजगार मिला।

रोजगार के आंकड़ों ने सांसद को चिंतित किया तो सालभर हेरिटेज फर्नीचर बिकता रहा। लेकिन न तो इस पर सांसद कुछ बोलीं, न ही अधिकारी इस मामले में कुछ कर पाये। इसके अलावा रेलवे स्टेशन के सौंदर्यीकरण काम अभी भी लंबित है। पार्किंग पॉलिसी अटकी हुई है। पानी के दाम और बसों का किराया बढ़ा तो लोगों ने खूब विरोध किया लेकिन बढ़े दाम वापिस नहीं किये गए।

किरण खेर का महत्वाकांशी प्रोजेक्ट भी अधर में
सांसद खेर का महत्वाकांशी प्रोजेक्ट ट्रिब्यून फ्लाईओवर का निर्माण भी पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट की वजह से अधर में लटक गया है। खेर ने तो चुनाव से पहले फ्लाईओवर का शिलान्यास भी कर दिया था, लेकिन अभी तक निर्माण भी शुरू नहीं हो पाया है।

खेर ने अपने मैनिफेस्टो व अनेक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था कि वह डड्डूमाजरा स्थित डंपिग ग्रांउड को दिसंबर 2020 तक पूरी तरह से गायब कर देंगी, लेकिन कूड़े का पहाड़ अभी भी सीना चौड़ा किये खड़ा है। हालांकि माइनिंग का काम शुरू हो गया है, लेकिन जिस रफ्तार से कूड़े को प्रोसेस किया जा रहा है, उससे लगता नहीं कि दिसंबर 2021 तक भी काम पूरा हो पाएगा।

भाजपा ने बनाया 10 सूत्री प्लान

1. पीएम मोदी द्वारा लिखे गए एक पत्र, जिसमें आत्मनिर्भर भारत और कोरोना से कैसे बचें और अच्छी आदतों के संकल्प को शहर के 75 हजार से ज्यादा घरों तक पहुंचाएगी भाजपा।
2. सिर्फ दो-दो कार्यकर्ता प्रत्येक घर तक मोदी के इस संदेश के पहुंचाएंगे। कंटेनमेंट जोन और बफर जोन में नहीं जाने की सलाह।
3. सभी मोर्चा द्वारा फेस कवर और सैनिटाइजर वितरण का कार्यक्रम व्यापक स्तर पर प्रारंभ किया जाएगा।
4. मोदी सरकार की एक वर्ष की मुख्य उपलब्धियां, आत्मनिर्भर भारत, और कोरोना से प्रभावी तरीके से लड़ने को लेकर सरकार की बातों को जनता तक पहुंचाने के लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस होंगे।
5. भाजपा के कार्यकर्ता स्वदेशी के इस्तेमाल का संकल्प लेंगे।
7. सरकार की उपलब्धियों का डिजिटल बुलेटिन निकाला जाएगा जो कि बूथ लेवल पर बनाये गए व्हाट्सऐप ग्रुप के माध्यम से लोगों तक पहुंचाया जाएगा।
8. वर्चुअल रैलियों का आयोजन किया जाएगा। प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद इसे संबोधित करेंगे और इस रैली में 750 से अधिक कार्यकर्ता एक बार में जुड़ेंगे।
9. शहर के विभिन्न वर्ग जैसे वकील, व्यापारी, महिलाओं आदि के साथ वर्चुअल कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया जाएगा।
10. मोदी सरकार ने जो आर्थिक पैकेज का ऐलान किया उसका प्रचार प्रसार किया जाएगा और हर कार्यक्त्रस्म में आत्मनिर्भर भारत की बात होगी।

केंद्र और स्थानीय स्तर पर सफलताओं के नाम रहा एक साल

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार ने दशकों पुराने तीन तलाक, राम मंदिर और कश्मीर के मुद्दे को सुलझाया है। सरकार ने कोरोना के काल में जिस तरह से काम किया है, उसकी तारीफ देश के साथ विदेशों में भी हुई है। सरकार ने संकट की घड़ी में भी संभावनाएं तलाशी हैं।

ठीक इसी तरह स्थानीय स्तर पर शहर की सांसद किरण खेर ने कई काम कराएं हैं। डड्डूमाजरा का डंपिंग ग्राउंड का कार्य शुरू हुआ है। स्मार्ट सिटी के प्रोजेक्ट आखिरी चरण में हैं। 13 गांव के विकास के लिए फंड जारी किया गया है। केंद्र की मोदी सरकार और शहर में सांसद खेर के दूसरे कार्यकाल का पहला साल सफलताओं का साल रहा है।

फेल रहा मोदी का एक साल
आम आदमी पार्टी चंडीगढ़ के अध्यक्ष प्रेम गर्ग ने कहा कि मोदी सरकार को एक साल जरूर हो गया है, लेकिन भारत की आर्थिक स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ है। न ही भ्रष्टाचार पर कोई नकेल कसने में मोदी सरकार कामयाब रही। मंदिर-मस्जिद को छोड़कर सरकार के पास कोई और विकास का मुद्दा नहीं है। बेरोजगारी चरम सीमा पर पहुंच चुकी है, और प्रवासियों का पलायन और उनकी परेशानी इसका इन दिनों सबसे बढ़िया उदाहरण है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed