{"_id":"59bba1bd4f1c1b1f688b4b45","slug":"one-year-of-international-airport-chandigarh-but-no-flight-no-services","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक साल का हुआ इंटरनेशनल एयरपोर्ट, पर न विदेशी फ्लाइट और न सुविधाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक साल का हुआ इंटरनेशनल एयरपोर्ट, पर न विदेशी फ्लाइट और न सुविधाएं
योगेंद्र त्रिपाठी/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 15 Sep 2017 03:17 PM IST
विज्ञापन
चंडीगढ़ एयरपोर्ट
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंटरनेशनल एयरपोर्ट चंडीगढ़ को शुरू हुए एक साल हो गया है, लेकिन अभी तक न तो विदेशी फ्लाइट शुरू हो पाई हैं और न ही सुविधाएं मिली हैं। साल भर बाद भी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से बैंकाक समेत अन्य देशों के लिए फ्लाइट अब तक शुरू नहीं हुई है। 15 सितंबर 2016 को एयर इंडिया की पहली इंटरनेशनल फ्लाइट शुरू होने के दौरान से लंदन, सिंगापुर समेत अन्य देशों के लिए फ्लाइट शुरू करने के दावे किए गए थे। हाईकोर्ट की फटकार केे बाद फ्लाइट का संचालन किया गया था। पिछले साल दो फ्लाइटों का संचालन किया गया है। इनमें एयर इंडिया की पहली फ्लाइट शारजाह के लिए शुरू की गई। वहीं 26 सितंबर को इंडिगो की फ्लाइट दुबई के लिए शुरू की गई।
ये है दोनों इंटरनेशनल फ्लाइट का शेड्यूल
चंडीगढ़ से शारजाह- शारजाह से दोपहर 12.45 पर रवाना होती है और शाम 5.10 बजे चंडीगढ़ पहुंचती है। वहीं वापसी में चंडीगढ़ से फ्लाइट शाम 6.15 बजे जाती है और रात्रि 8 बजे शारजाह पहुंचती है।
चंडीगढ़ से दुबई- चंडीगढ़ से दुबई के लिए उड़ान भरने का समय शाम 4:15 बजे और दुबई में फ्लाइट के लैंड करने का समय शाम 6:20 बजे है। वहीं दुबई से चंडीगढ़ वापसी में सुबह 6:05 बजे उड़ान भरती है और सुबह 11 बजे फ्लाइट चंडीगढ़ में लैंड करती है।
विज्ञापन
1400 करोड़ हुए थे खर्च
19 अगस्त, 2011 को चंडीगढ़ से इंटरनेशनल फ्लाइट चलाने की घोषणा की गई। एयरपोर्ट को 1400 करोड़ रुपये खर्च कर इंटरनेशनल स्तर का बनाया गया। अब 15 सितंबर 2016 से पहली फ्लाइट रवाना हुई थी। चंडीगढ़ एयरफोर्स स्टेशन से 1970 में चंडीगढ़ से दिल्ली के लिए इंडियन एयरलाइंस ने पहली फ्लाइट शुरू की थी। यह फ्लाइट चलने के बाद चंडीगढ़ एयरफोर्स स्टेशन को कामर्शियल फ्लाइट चलाने के लिए बड़ा बनाया गया था।
ये दावे अब तक नहीं हुए पूरे
दो हजार फुट रनवे का अपग्रेडेशन नहीं
अब तक बेहतरीन फूड कोर्ट एयरपोर्ट के अंदर नहीं
वाच आवर नहीं बढ़ाया गया
इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर बाहर से तीन लिफ्ट का प्रपोजल बनाया ,अभी तक केवल एक लगी है।
एयरपोर्ट पर एस्केलेटर का प्रपोजल भी फेल
लोकल दस फ्लाइटें बढ़ी, इंटरनेशनल नहीं
इंटरनेशनल एयरपोर्ट से जहां 15 सितंबर 2016 के बाद एक भी इंटरनेशनल फ्लाइट का संचालन नहीं हुआ। वहीं दस फ्लाइटों का संचालन लोकल रूट पर हुआ। जम्मू, जयपुर, हैदराबाद , जम्मू, पुणे सहित अन्य जगहों के लिए डायरेक्ट फ्लाइट शुरू हुई लेकिन इंटरनेशनल अभी तक नहीं हो पाई।
इंटरनेशनल एयरपोर्ट के रनवे सहित अन्य काम पूरा करने केलिए फ्लाइटों का शेड्यूल अक्तूबर से बदला जा रहा है। यहां की सारी व्यवस्था को इंटरनेशनल बनाएंगे। फ्लाइटों के शेड्यूल बदलने के बाद ही यह संभव है। इंटरनेशनल एयरपोर्ट का रनवे अपग्रेड होने के बाद फ्लाइटों का संचालन होने लगेगा। कई प्रपेाजल है। इस सभी फ्लाइटों को हम जल्द ही शुरू कराने का प्रयास कर रहे हैं।
सुनील दत्त, सीईओ , इंटरनेशनल एयरपोर्ट