फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   One thousand saplings will be planted in every ward under Green and Beautiful Panchkula

Chandigarh News: ग्रीन एंड ब्यूटीफुल पंचकूला के तहत हर वार्ड में लगेंगे एक हजार पौधे

Fri, 14 Jul 2023 02:09 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jul 2023 02:09 AM IST
विज्ञापन
One thousand saplings will be planted in every ward under Green and Beautiful Panchkula
पंचकूला। पंचकूला को हरा-भरा, स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए नगर निगम मुहिम शुरू कर रहा है। इसके तहत प्रत्येक वार्ड में एक हजार पौधे लगाए जाएंगे। निगम आयुक्त आईएएस सचिन गुप्ता ने बताया कि 17 जुलाई से पंचकूला में ग्रीन एंड ब्यूटीफुल पंचकूला के नाम से मुहिम शुरू होगी।इसके तहत पंचकूला के सभी 20 वार्ड में निगम एक हजार पौधे लगाएगा। शुरू की जा रही ग्रीन एंड ब्यूटीफुल पंचकूला नामक इस मुहिम के नोडल ऑफिसर डिप्टी म्युनिसिपल कमिश्नर अपूर्व चौधरी रहेंगे।
विज्ञापन

आयुक्त ने बताया कि प्रत्येक वार्ड के पार्षद, जेई, एपीओ वार्ड में जगह देखकर यह निर्धारित करेंगे कि वार्ड में कहां-कहां पौधे लगाए जा सकते हैं। पौधों की पूर्ति नगर निगम की नर्सरी और फॉरेस्ट डिपार्टमेंट से की जाएगी। सोमवार से वार्ड वाइज पौधरोपण किया जाएगा। आयुक्त ने प्रत्येक वार्ड के जिम्मेदार लोगों से अनुरोध किया कि वे निगम द्वारा शुरू की जा रही मुहिम में बढ़-चढ़कर भाग लें। एक व्यक्ति एक पौधा जरूर लगाए और उसकी देखभाल करे।
विज्ञापन

आयुक्त ने बताया कि जिस वार्ड में यह मुहिम शुरू होगी, उसी दिन उसी वार्ड में रोड बर्म की साफ-सफाई भी होगी। साथ ही पौधों की काट-छांट भी की जाएगी।
अस्तित्व की रक्षा के लिए पौधरोपण जरूरी
महापौर कुलभूषण गोयल ने कहा, पर्यावरण में परिस्थिति के संतुलन को बनाए रखने के लिए पेड ऑक्सीजन छोड़ते हैं और सांस लेने हेतु कार्बन डाइऑक्साइड लेते हैं। वे सभी हानिकारक गैसों को भी अवशोषित करते हैं और हमें ताजा व शुद्ध हवा देते हैं। महापौर ने कहा कि अधिक पेड़-पौधे लगाने से प्रदूषित हवा से छुटकारा पाने में मदद मिलेगी। पौधरोपण से हम धरती पर अपने अस्तित्व की रक्षा कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed