फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   One thousand complaints every day in Samadhan camps

Chandigarh News: समाधान शिविरों में रोज एक हजार शिकायतें

Thu, 13 Jun 2024 02:57 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jun 2024 02:57 AM IST
विज्ञापन
One thousand complaints every day in Samadhan camps
आधी से अधिक प्रॉपर्टी आईडी व पीपीपी की; इनमें भी आय ठीक कराने की ज्यादा, 40 फीसदी शिकायतों का मौके पर ही हो रहा समाधान
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़/रोहतक/सोनीपत/हिसार। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा लोगों की शिकायतों को दूर करने के लिए शुरू किए गए समाधान शिविरों में औसतन रोजाना एक हजार से अधिक शिकायतें आ रही हैं। पिछले तीन दिनों की बात करें तो प्रदेश में अब तक 3 हजार से अधिक शिकायतें दर्ज की जा चुकी हैं। खास बात ये है कि 50 फीसदी से अधिक शिकायतें प्रॉपर्टी आईडी और परिवार पहचान पत्र (पीपीपी) में आय ठीक कराने को लेकर हैं। इनमें से अधिकतर लोग वे हैं, जो संकल्प भारत यात्रा के दौरान भी शिकायतें दर्ज करा चुके हैं, लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ है। पीपीपी की शिकायतों में 80 फीसदी से अधिक मामले आय कम कराने के हैं।
डीसी और एसडीएम स्तर पर लगाए जा रहे इन समाधान शिविरों में 40 फीसदी मामलों को मौके पर ही सुलझाया जा रहा है, इनमें नाम की गलतियां समेत अन्य मामले शामिल हैं। जबकि प्रॉपर्टी आईडी और पीपीपी में आय ठीक कराने को लेकर अधिकारियों द्वारा 15 दिन से लेकर एक माह तक का समय दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री नायब सैनी द्वारा सोमवार से यह शिविर शुरू किए गए हैं। इनमें प्रॉपर्टी आईडी, परिवार पहचान पत्र, भूमि पंजीकरण, स्थानीय निकाय से अनापत्ति प्रमाण पत्र, नगर पालिकाओं से नक्शे की स्वीकृति, समाज कल्याण विभाग की विभिन्न पेंशन, राशन कार्ड एवं सार्वजनिक वितरण प्रणाली, अपराध से संबंधित शिकायतों, बिजली, सिंचाई, जनस्वास्थ्य से संबंधित शिकायतों की सुनवाई की जा रही है।
विज्ञापन


सोनीपत में पेंशन संबंधी सबसे अधिक शिकायतें
सोनीपत जिले में लगे समाधान शिविर में बुधवार को कुल 82 शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें से 25 शिकायतों का मौके पर ही समाधान किया, जबकि 57 लंबित हैं। सबसे ज्यादा शिकायतें पेंशन संबंधी कार्यों को लेकर थीं। रोहतक में लगे समाधान शिविर में परिवार पहचान पत्र व प्रॉपर्टी आईडी से जुड़ीं 26 शिकायतें आईं। 21 शिकायतों का समाधान किया गया। 5 शिकायतें पेंडिंग हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जींद 107 में से 70 शिकायतें पीपीपी की
जींद में बुधवार को लगे समाधान शिविर में कुल शिकायत 107 शिकायतें आईं। सबसे ज्यादा 70 शिकायतें परिवार पहचान पत्र और प्रॉपर्टी आईडी से संबंधित 18 शिकायतें आईं। मौके पर ही 60 का समाधान किया गया, 47 शिकायतों के लिए दो दिन के लिए समय दिया गया। इसी प्रकार, नारनौल में 158 शिकायतों में से 69 शिकायतें पीपीपी से संबंधित रहीं, 133 शिकायतें पेंडिंग हैं। झज्जर में तीसरे दिन बुधवार को 107 शिकायत दर्ज की गईं। पीपीपी की 61 शिकायतें और प्रॉपर्टी आईडी की 10 शिकायतें आई हैं।


करनाल में 189 में से 89 शिकायतों का मौके पर समाधान
करनाल में तीन दिन में 189 शिकायतें आईं, इनमें से 89 को ही प्रशासनिक अधिकारी मौके पर निपटा पाए। बुधवार को भी 61 में से 47 शिकायतें पीपीपी की रही, 47 में से 28 सहित कुल 34 निपटाई गईं। मंगलवार को 55 में से 20 और सोमवार को 73 में से 35 शिकायतों का समाधान हो पाया। कैथल में दो दिन में 106 शिकायतें आईं, जिनमें से 31 का ही समाधान हो पाया। शिविर में प्रॉपर्टी आईडी का पता व मोबाइल नंबर गलत होने व पीपीपी में अधिक आय दर्शाने जैसी समस्याएं आ रहीं हैं।

यमुनागर में 214 शिकायतें आई, सभी के समाधान का दावा
यमुनानगर में तीन दिन में 214 शिकायतें आईं, सभी का समाधान कर दिया गया है। जिनमें ज्यादातर शिकायतें, समाज कल्याण विभाग व नगर निगम से जुड़ी हैं। कुरुक्षेत्र में अब तक 200 शिकायतें आ चुकी हैं, जिनमें से 150 का समाधान कर लिया गया है। यहां 70 फीसदी शिकायतें प्रॉपर्टी आईडी व परिवार पहचान पत्र से संबंधित आईं हैं। जिनमें ज्यादातर पीपीपी से जुड़ी हैंं। अंबाला में 10 जून को शुरू हुए शिविर में अब तक 57 शिकायतें आ चुकी हैं, जिनमें से 40 का समाधान कर दिया गया है। ज्यादातर समस्याएं पीपीपी से जुड़ी हैं। पानीपत में अब तक 161 शिकायतें आईं, जिनमें से 40 का समाधान हो पाया है।


सिरसा में पुलिस विभाग से संबंधित 12 शिकायतें मिलीं
हिसार में लगे शिविर में कुल 181 शिकायतें आईं। भिवानी में पीपीपी और पेंशन की 41 शिकायतें आईं। सिरसा में पीपीपी की 40 शिकायतें सामने आईं। पुलिस विभाग से संबंधित 12 और डीएमसी की 11 शिकायतें सुनीं गईं। चरखी दादरी में समाधान शिविर में कुल 76 शिकायतें आईं, जिनमें से मौके पर ही 27 का समाधान भी कर दिया गया। इनमें पीपीपी की कुल शिकायतें 46 रहीं। फतेहाबाद और टोहाना में 132 शिकायतें आईं। फतेहाबाद में कुल 98 शिकायतें आई हैं, जिसमें परिवार पहचान पत्र से संबंधित 75 समस्याओं में से मौके पर 53 का समाधान किया गया। इसके अलावा शिविर में सामाजिक सुरक्षा पेंशन की 21, प्रापर्टी आईडी से संबंधित दो समस्याएं सुनीं गईं। टोहाना में 34 शिकायतें आईं, जिनमें 28 शिकायतें परिवार पहचान पत्र से संबंधित मिली, जिनको लेकर ऑनलाइन आवेदन किया गया है। इसके अलावा पेंशन से संबंधित 6 शिकायतें आई हैं।



कोट
एक नई व्यवस्था शुरू की है। कोशिश तो यही है लोगों की समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया जाए। समाधान न होने पर लोगों को समय दिया जा रहा है कि कब तक उनकी समस्या का हल होगा। लगातार निगरानी की जा रही है और अधिकारियों से फीडबैक भी लिया जा रहा है। कुछ दिनों के बाद शिकायतों का निपटारा कर लिया जाएगा। -टीवीएसएन प्रसाद, मुख्य सचिव, हरियाणा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed