फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   One rupee store opened in Sector 56, people bought color printer, clothes and toys for one rupee

Chandigarh News: सेक्टर-56 में खुला एक रुपया स्टोर, लोगों ने एक रुपये में खरीदा कलर प्रिंटर-कपड़े और खिलौने

Sat, 16 Mar 2024 02:01 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 16 Mar 2024 02:01 AM IST
विज्ञापन
One rupee store opened in Sector 56, people bought color printer, clothes and toys for one rupee
चंडीगढ़। नगर निगम की तरफ से शुक्रवार को सेक्टर-56 के कम्युनिटी सेंटर में 7वां एक रुपया स्टोर खुला। इस स्टोर में सभी सामान एक रुपये में मिलता है। शुक्रवार को लोगों ने एक रुपये में कलर प्रिंटर से लेकर कपड़े, खिलौने, कई इलेक्ट्रॉनिक आइटम, बर्तन, सूटकेस आदि सामान खरीदा। यह स्टोर शनिवार को भी खुला रहेगा।मेयर कुलदीप कुमार ने क्षेत्र के पार्षद मुनव्वर व नगर निगम के वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में स्टोर का उद्घाटन किया। मेयर ने कहा कि सेक्टर 17 में एमसीसी के स्थायी आरआरआर केंद्र को नागरिकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है, जिससे इस स्टोर की स्थापना संभव हो सकी है। इस पहल का उद्देश्य पुन: उपयोग करने और पुनर्चक्रण की अवधारणा को बढ़ावा देते हुए जरूरतमंद लोगों को सस्ती वस्तुएं उपलब्ध कराना है। स्टोर विभिन्न प्रकार की वस्तुएं जैसे किताबें, इलेक्ट्रॉनिक्स, कपड़े, क्रॉकरी, बर्तन, खिलौने और चादरें प्रदान करता है, सभी की कीमत सिर्फ रुपये प्रति आइटम है। उन्होंने कहा कि नगर निगम ने सेक्टर 17 में जगत सिनेमा के पास न्यू ब्रिज मार्केट में अपना स्थायी आरआरआर केंद्र स्थापित किया है, जहां नागरिकों को जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए उन वस्तुओं को दान करने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है, जो अब उपयोग में नहीं हैं। उन्होंने कहा कि सेक्टर 17 में आरआरआर केंद्र में एकत्र की गई दान की गई वस्तुओं की सफाई, मरम्मत और नवीनीकरण के बाद नगर निगम शहर के विभिन्न क्षेत्रों में ऐसे एक-रुपये वाले स्टोर आयोजित करता है। आयुक्त आनिंदिता मित्रा ने बताया कि वर्ष 2023 से इस पहल के तहत धनास, मनीमाजरा, मलोया, सुंदर नगर, रामदरबार में छह एक रुपये वाले स्टोर और सफाई मित्रों के लिए एक विशेष स्टोर का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया है। इन दुकानों ने सामूहिक रूप से लगभग 15,000 वस्तुएं बेची हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed