{"_id":"5edfb14127af717a184e88bd","slug":"one-person-died-in-road-accident-in-punjab-s-ludhiana","type":"story","status":"publish","title_hn":"लुधियाना: कांग्रेस विधायक की गाड़ी बाइक से टकराई, एक की मौत, ड्राइवर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लुधियाना: कांग्रेस विधायक की गाड़ी बाइक से टकराई, एक की मौत, ड्राइवर गिरफ्तार
Wed, 10 Jun 2020 12:08 AM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 10 Jun 2020 12:08 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिरोमणि अकाली दल छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए शेर सिंह घुबाया के बेटे फाजिल्का से विधायक दविंदर सिंह घुबाया की फॉर्च्यूनर गाड़ी ने सोमवार की देर रात चंडीगढ़ रोड पर एक बाइक सवार को टक्कर मार दी। इससे मुंडियां कलां निवासी भजनपाल उर्फ रवि की घटनास्थल पर मौत हो गई। हादसे के बाद सूचना मिलते ही पुलिस वहां पहुंच गई। कार्रवाई होने के बाद विधायक घुबाया अपनी दूसरी गाड़ी में सवार होकर चंडीगढ़ रवाना हो गए।
विज्ञापन
विधायक घुबाया के ड्राइवर फाजिल्का के गांव टाहली वाल निवासी सुरिंदर सिंह उर्फ छिंदा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने विधायक की गाड़ी को भी कब्जे में ले लिया है। चौकी मुंडियां कलां के इंचार्ज सब इंस्पेक्टर हरभजन सिंह ने बताया कि विधायक दविंदर सिंह घुबाया सोमवार की रात को लुधियाना से चंडीगढ़ अपनी फॉर्च्यूनर कार से जा रहे थे। जब वह मुंडियां के पास पहुंचे तो सरकारी स्कूल कट के पास एक बाइक ने टर्न ले लिया। जिससे गाड़ी ने सीधे बाइक सवार को टक्कर मार दी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- पुलिस टीम पर किसान ने किए 100 फायर, हेड कांस्टेबल की मौत, दो घायल, बुलाने पड़े कमांडो
विज्ञापन
बाइक बेकाबू होकर बस स्टैंड से जा टकराई और उस पर सवार रवि के काफी चोटें आईं। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद विधायक घुबाया वहां खड़े रहे और पूरी कार्रवाई करवाई। इसके बाद चंडीगढ़ रवाना हुए। सब इंस्पेक्टर हरभजन सिंह ने बताया कि पुलिस ने जांच के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और ड्राइवर छिंदा को काबू कर लिया।