फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   One person died due to bee attack

Chandigarh News: मधुमक्खियों के हमले से एक व्यक्ति की मौत

Sun, 17 Nov 2024 02:47 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 17 Nov 2024 02:47 AM IST
विज्ञापन
One person died due to bee attack
चंडीगढ़। मध्य मार्ग स्थित सेक्टर-16 रोज गार्डन पार्किंग के नजदीक मधुमक्खियों के एक झुंड ने अचानक कुछ राहगीरों पर हमला कर दिया। शनिवार दोपहर मधुमक्खियों के हमले से सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया। इससे बचने के लिए एक साइकिल सवार ऑटो में छिप गया लेकिन मधुमक्खियों ने घेरकर चेहरे पर डंक मारकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। घायल को तुरंत जीएमएसएच-16 में ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान मुन्ना तिवारी निवासी नयागांव के रूप में हुई है। मृतक का पोस्टमार्टम रविवार को करवाया जाएगा।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक दोपहर करीब दो बजे रोज गार्डन की पार्किंग के पास अचानक मधुमक्खियों का झुंड उड़ता हुआ आया। शनिवार की छुट्टी होने के चलते पार्किंग के पास काफी लोग मौजूद थे। देखते ही देखते मधुमक्खियों ने लोगों पर हमला कर दिया। इससे अफरा-तफरी मच गई। लोग मक्खियों से बचने के लिए इधर-उधर भागने लगे ताकि किसी तरह से अपनी जान बचा सकें। इसी बीच नयागांव के रहने वाला माली मुन्ना तिवारी भी वहां से साइकिल पर गुजर रहा था और मधुमक्खियों का शिकार बन गया। साइकिल छोड़कर मुन्ना पार्किग के पास खड़े एक ऑटो में जाकर छिप गया लेकिन मधुमक्खियां ऑटो तक पहुंच गईं और उसके मुंह व शरीर के अलग-अलग हिस्सों पर डंक मारकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। कुछ देर बाद जब मधुमक्खियां वहां से उड़ गईं तो मुन्ना को राहगीरों की मदद से पुलिस ने सेक्टर-16 अस्पताल में पहुंचाया लेकिन कुछ देर बाद इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed