फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   One more patient cured from Coronavirus in Chandigarh

चंडीगढ़: दो और मरीजों ने कोरोना को दिया मात, गुलदस्ते से हुआ स्वागत, अब तक 21 हुए ठीक

Sun, 03 May 2020 03:15 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sun, 03 May 2020 03:15 PM IST
विज्ञापन
One more patient cured from Coronavirus in Chandigarh
Chandigarh - फोटो : अमर उजाला
पीजीआई में भर्ती दो और मरीज कोरोना को हराकर स्वस्थ हो गए हैं। रविवार को इन दोनों मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। अस्पताल से डिस्चार्ज होने वाले यह मरीज कच्ची कॉलोनी धनास निवासी पीजीआई का स्टाफ और सेक्टर-30 निवासी 56 वर्षीय पुरुष हैं। इनका रिपीट टेस्ट दोनों बार निगेटिव आने के बाद रविवार दोपहर अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। इस अवसर पर पीजीआई की तरफ से उन्हें गुलदस्ता और कोरोना वॉरियर्स पर बनाया गया विशेष पोस्टर उपहार स्वरूप दिया गया।
विज्ञापन


दोनों मरीजों ने पीजीआई के डॉक्टर और स्टाफ का दिल से धन्यवाद किया और कहा कि उनकी बदौलत ही उन्हें आज एक नया जीवन मिला है। पीजीआई स्टाफ कोरोना पॉजिटव होकर 17 अप्रैल को और सेक्टर-30 निवासी मरीज 19 अप्रैल को पीजीआई में भर्ती हुआ था। वहीं जब पीजीआई स्टाफ डिस्चार्ज होने के बाद एंबुलेंस से जैसे ही अपने घर पहुंचा तो क्वारंटीन टीम ने फूल माला व गुलदस्ता देकर पीड़ित का उत्साह बढ़ाया।
विज्ञापन


मरीजों को कोरोना के योद्धा के रूप में पेश करते हुए पीजीआई की ही तरह नगर निगम की टीम ने भी उनको शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर इन्फोर्समेंट विंग के इंस्पेक्टर डीपी सिंह, फायरमैन सुखप्रीत सिंह और तरणजीत मौजूद रहे। इसके साथ ही शहर में कोरोना से जंग जीतने वालों की संख्या 20 हो गई है। फिलहाल पीजीआई में कोरोना के 81 मरीज भर्ती हैं। इनमें से 5 आईसीयू में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed