फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   One more flight from Delhi to Chandigarh from April 1

चंडीगढ़वासियों के लिए अच्छी खबर, दिल्ली के लिए मिली एक और फ्लाइट, जानें टाइम टेबल

Sat, 16 Feb 2019 04:15 PM IST
ajay kumar दीपक शाही, अमर उजाला, चंडीगढ़
दीपक शाही, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sat, 16 Feb 2019 04:15 PM IST
विज्ञापन
One more flight from Delhi to Chandigarh from April 1
सांकेतिक तस्वीर

अप्रैल से चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट से 24 घंटे के लिए उड़ानें शुरू कर दी जाएंगी। यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर एयर इंडिया ने चंडीगढ़ से दिल्ली के बीच एक और फ्लाइट ऑपरेट करने की प्लानिंग की है। एक अप्रैल से चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट से ट्राइसिटी के लोगों को चंडीगढ़ से दिल्ली के बीच 162 सीटर एक और बड़ा जहाज मिल जाएगा।

विज्ञापन


इसमें 150 इकोनॉमी और 12 बिजनेस क्लास की सीटें होंगी। चंडीगढ़ के स्टेशन मैनेजर माम राज जिंदल ने बताया कि यह फ्लाइट दिल्ली से चंडीगढ़ के लिए सुबह 5:45 बजे निकलेगी और सुबह 6:30 बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी। वहीं वापसी में सुबह 7 बजे चंडीगढ़ से दिल्ली के लिए यह फ्लाइट रवाना होगी और 7:50 बजे दिल्ली पहुंचेगी।
विज्ञापन


सुबह सात बजे से पहले लैंडिंग की मांग
एयर इंडिया चंडीगढ़ के मैनेजर माम राज जिंदल ने बताया कि अभी एयर इंडिया को चंडीगढ़ में सुबह सात बजे से पहले लैंडिंग नहीं मिल रही है। इसके लिए उन्होंने इंटरनेशनल एयरपोर्ट अथॉरिटी चंडीगढ़ को पत्र लिखा है। उन्होंने बताया कि अप्रैल से 24 घंटे के लिए फ्लाइटें ऑपरेट होने लगेंगी। जैसे ही एयर इंडिया को सुबह स्लॉट मिला फ्लाइट का ऑपरेशन शुरू कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

One more flight from Delhi to Chandigarh from April 1
सांकेतिक तस्वीर

इस उड़ान से पांच उत्तरी राज्यों के लोगों को लंदन, पेरिस, फ्रैंकफर्ट, बर्मिंघम, कोपनहेगन, स्टॉकहोम, रोम, मिलान, वियाना और मैडरिड जैसे यूरोपियन देशों के लिए दिल्ली से उड़ने वाली अंतर्राष्ट्रीय फ्लाइट्स को पकड़ने में सुविधा होगी।

अभी दिल्ली के लिए एयर इंडिया की सिर्फ दो फ्लाइटें
एयर इंडिया की अभी चंडीगढ़ से दिल्ली के बीच दो फ्लाइटें ऑपरेट हो रही हैं। इनमें एक चंडीगढ़ से दिल्ली के लिए सुबह 7:25 बजे 70 सीटर और दिन में 12:50 बजे रवाना होने वाली फ्लाइट शामिल हैं। नई फ्लाइट आरंभ होने से चंडीगढ़ से दिल्ली के लिए सप्ताह में चलने वाली फ्लाइट्स की संख्या 7 से बढ़कर 14 हो जाएगी। यह फ्लाइट उत्तरी राज्यों के लोगों को दिल्ली से उड़ने वाली बैंकॉक की फ्लाइट से भी जोड़ देगी।

महज 55 मिनट का समय 
चंडीगढ़ से दिल्ली जाने वाले विमान में 55 मिनट का समय लगता ह़ै लेकिन कई बार विमान लैंड कराने में डायरेक्शन नहीं मिलती है इसके कारण विमान 10 से 15 मिनट लैंड होने में लग जाते हैं। इसलिए सभी विमानन कंपनियां एक घंटे का समय निर्धारित करती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed