{"_id":"68a0e726e1840e65eb0b89e7","slug":"one-man-stabbed-another-man-in-a-quarrel-chandigarh-news-c-16-pkl1079-791972-2025-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: कहासुनी में एक ने दूसरे युवक को मारा चाकू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: कहासुनी में एक ने दूसरे युवक को मारा चाकू
विज्ञापन
चंडीगढ़। शुक्रवार सुबह मलोया में मामूली कहासुनी के बाद एक युवक ने दूसरे युवक पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और उसके पेट में टांके आए हैं। घायल को सेक्टर-16 अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
पीड़ित राजा राम ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह मलोया के चार मंजिला मकान में रहता है। 15 अगस्त की सुबह वह अपने घर के बाहर पुलिस बीट बाक्स से थोड़ी दूरी पर बैठा था। इसी बीच मोटा शूटर नामक युवक वहां आया और गाली देने लगा। विरोध करने पर दोनों के बीच हाथापाई हो गई। युवक अपने घर जाकर चाकू ले आया और पीछे से उस पर वार कर दिया। पहले उसने गर्दन पर हमला करने की कोशिश की, लेकिन राजा राम बच गया। इसके बाद उसने चाकू उसके पेट में मार दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। संवाद