फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   One lakh rupees swindled under the pretext of increasing credit card limit

Chandigarh News: क्रेडिट कार्ड की सीमा बढ़ाने के नाम पर एक लाख रुपये ठगे

Sun, 04 Oct 2026 01:55 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
One lakh rupees swindled under the pretext of increasing credit card limit
साइबर ठग ने दिया वारदात को अंजाम, ढकोली निवासी को बनाया ठगी का शिकार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जीरकपुर। साइबर ठगों ने बैंक अधिकारी बनकर ढकोली निवासी एक व्यक्ति से एक लाख रुपये ठग लिए। आरोपी ने क्रेडिट कार्ड की सीमा बढ़ाने का झांसा दिया था। यह ठगी व्हाट्सएप कॉल के जरिये की गई। पीड़ित राजवंत सिंह (53) ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि 31 अगस्त को उसके मोबाइल पर एक व्हाट्सएप कॉल आई थी। कॉल करने वाले ने खुद को एचएसबीसी बैंक का अधिकारी बताया। उसने राजवंत से क्रेडिट कार्ड की सीमा बढ़ाने के संबंध में बातचीत की। बातचीत के दौरान आरोपी ने उसे मोबाइल फोन पर दिख रहे तीन बिंदुओं पर क्लिक करने को कहा। जैसे ही राजवंत ने इन विकल्पों पर क्लिक किया, उसके मोबाइल की स्क्रीन आरोपी के साथ शेयर हो गई। इसके तुरंत बाद उसके एचएसबीसी बैंक के क्रेडिट कार्ड से एक लाख रुपये की रकम निकाल ली गई। रकम कटने के बाद राजवंत को ठगी का पता चला। उसने मामले की शिकायत साइबर क्राइम पुलिस से की और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

पुलिस ने मामला किया दर्ज
थाना साइबर क्राइम पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी गुरसिमरन वीर सिंह ने बताया कि बयान और तकनीकी जांच के आधार पर कार्रवाई की गई। बीएनएस की धारा 318(4) और आईटी एक्ट की धारा 66सी के तहत मामला दर्ज हुआ है। पुलिस अब कॉल करने वाले मोबाइल नंबर और रकम की ट्रांजेक्शन से जुड़े रिकॉर्ड के आधार पर आरोपी की पहचान करने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed