फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   200 kg of paneer intended for sale in the Tricity was seized from a vehicle

Chandigarh News: ट्राइसिटी में खपाया जाना था 200 किलो पनीर, वाहन से जब्त किया

Sun, 04 Oct 2026 02:33 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2026 02:33 AM IST
विज्ञापन
200 kg of paneer intended for sale in the Tricity was seized from a vehicle
चंडीगढ़। ट्राइसिटी में सप्लाई के लिए ले जाया जा रहा 200 किलो पनीर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने शुक्रवार तड़के जब्त कर लिया। टीम ने सुबह करीब 5 बजे रामदरबार मंडी ग्राउंड में पनीर सप्लाई करने वाले बोलेरो पिकअप वाहन को जांच के लिए रोका। जांच के दौरान पूरी खेप को कब्जे में लेकर कोल्ड स्टोरेज में सुरक्षित रखवाया गया।
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा टीम ने जब्त पनीर का सैंपल एनएबीएल से मान्यता प्राप्त खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला में जांच के लिए भेज दिया है। प्रयोगशाला की रिपोर्ट आने के बाद ही पनीर की गुणवत्ता को लेकर स्थिति स्पष्ट होगी और उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

होटल-ढाबों को भी किया अलर्ट
खाद्य सुरक्षा प्रशासन ने होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, फास्ट-फूड आउटलेट और अन्य खाद्य कारोबारियों को पनीर, दूध समेत कच्चा माल अधिकृत और भरोसेमंद सप्लायर से ही खरीदने के निर्देश दिए हैं। कारोबारियों से खरीद के बिल और इनवॉयस सुरक्षित रखने को भी कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आगे भी होगी अचानक जांच
विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में ट्राइसिटी में पनीर सप्लायर के अलावा होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, फास्ट-फूड आउटलेट और मिठाई की दुकानों पर भी अचानक जांच की जाएगी। खाद्य सुरक्षा से संबंधित शिकायत एफएसएसएआई फूड सेफ्टी कनेक्ट ऐप पर की जा सकती है। विभाग का हेल्पलाइन नंबर 0172-2782457 है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed