Haryana News: हरियाणा के एक लाख लोगों को जल्द मिलेंगे आवास, CM मनोहर लाल ने की घोषणा
सूत्रों का कहना है कि सरकार इस प्रोजेक्ट पर गंभीरता से विचार कर रही है। अगले साल चुनाव से पहले ही सरकार इन लोगों को चाबी सौंप देगी। मुख्यमंत्री ने बताया कि बैठक के दौरान हरियाणा के कई और प्रोजेक्ट पर भी चर्चा हुई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा सरकार जल्द ही एक लाख लोगों को आवास बनाकर देगी। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि पात्र लोगों को मकान मुहैया करवाने में कुछ अड़चने थीं, जिन्हें दूर करने के लिए शुक्रवार को केंद्रीय शहरी एवं आवास मंत्री हरदीप सिंह पुरी से मुलाकात की है। कैबिनेट से गुरुग्राम के मेट्रो प्रोजेक्ट को मंजूरी मिलने पर उन्होंने केंद्रीय मंत्री का आभार व्यक्त किया। पहले चरण में एक लाख अति गरीब लोगों को घर मिलेंगे। जिनके पास स्वयं के घर नहीं है, उनकी पहचान सरकार परिवार पहचान पत्र के माध्यम से करेगी।
सूत्रों का कहना है कि सरकार इस प्रोजेक्ट पर गंभीरता से विचार कर रही है। अगले साल चुनाव से पहले ही सरकार इन लोगों को चाबी सौंप देगी। मुख्यमंत्री ने बताया कि बैठक के दौरान हरियाणा के कई और प्रोजेक्ट पर भी चर्चा हुई। इनमें सराय कालेखां से पानीपत, सराय कालेखां से शहजादपुर की दोनों रैपिड रेल लाइनों पर कार्य शुरू करने के संबंध में विचार-विमर्श हुआ।
उन्होंने बताया कि इन परियोजनाओं को लेकर दिल्ली सरकार अड़चनें पैदा कर रही है। इस पर सुप्रीम कोर्ट ने भी दिल्ली सरकार को फटकार लगाई है। इस मामले की अगली सुनवाई 24 जुलाई को होनी है। बैठक में आरआरटीएस के तहत आने वाली कठिनाई पर भी चर्चा की गई है।
मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य सरकार की ओर से सुझाव दिया गया है कि सराय कालेखां से शहजादपुर वाली लाइन को दिल्ली के न मानने पर ऐरो सिटी से उस लाइन को चालू किया जाए ताकि हरियाणा के भाग में लाइन चालू हो सके। इसी प्रकार पानीपत की लाइन पर दिल्ली को भी 3000 करोड़ रुपये देना है। इस सबंध में भी विचार किया गया है।
हरियाणा की किसान हितकारी नीतियां देश के लिए आदर्श: तोमर
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने शुक्रवार को नई दिल्ली में केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर से मुलाकात की और हरियाणा सरकार द्वारा किसान हित में लिए जा रहे निर्णयों से अवगत कराया। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री ने हरियाणा सरकार की ओर से किसानों के लिए क्रियान्वित योजनाओं हेतु अपनाए जा रहे डिजिटलाइजेशन सिस्टम की सराहना की है।
किसान हित में हरियाणा सरकार की नीतियों को पूरे देश के लिए आदर्श बताते हुए उन्हें हर संभव सहयोग दिए जाने का विश्वास दिलाया। तोमर ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों के हितों व उनके लाभ के लिए सजग है। बैठक में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने बताया कि हरियाणा देश का ऐसा राज्य जिसमें मेरी फसल-मेरा ब्योरा पोर्टल के माध्यम से किसानों की कृषि योग्य फसलों का डाटा रिकॉर्ड किया गया है।
हरियाणा सरकार ने निर्णय लिया है कि किसी भी रूप से प्राकृतिक आपदा की स्थिति में खेत की बुआई करने वाले किसान को प्रभावित हुई फसल का मुआवजा समय पर दिया जाए। बैठक में मुख्यमंत्री ने केंद्रीय कृषि मंत्री के समक्ष प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना से संबंधित किसानों को आ रही तकनीकी कठिनाइयों से भी अवगत कराया। उन्होंने कहा कि आपदा की स्थिति में हरियाणा सरकार किसानों के साथ खड़ी है और किसी भी रूप से किसानों को कोई असुविधा न हो, इसके लिए हर स्तर पर सरकार प्रयासरत है।