फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   One lakh extorted in the name of recruitment in ITBP

Chandigarh News: आईटीबीपी में भर्ती के नाम पर ऐंठे एक लाख

Mon, 03 Feb 2025 01:58 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 03 Feb 2025 01:58 AM IST
विज्ञापन
One lakh extorted in the name of recruitment in ITBP
चंडीगढ़। सेक्टर-31 थाना पुलिस ने हमीरपुर निवासी एक व्यक्ति की शिकायत पर आईटीबीपी में भर्ती करवाने के नाम पर एक लाख रुपये की ठगी के मामले में केस दर्ज किया है। आरोपी की पहचान गांव बहलाना निवासी जसवंत सिंह के रूप में हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

हमीरपुर के गांव बैहरड़ निवासी परमानंद ने बताया कि उसके बेटे ने आईटीबीपी में भर्ती होने के लिए ग्राउंड टेस्ट क्लीयर किया था। उस समय बेटे की जान-पहचान चंडीगढ़ निवासी जसवंत सिंह के साथ हुई। आरोपी ने कहा कि वह उनके बेटे का टेस्ट क्लीयर करवा देगा। इसके लिए आरोपी ने पांच लाख की मांगी।
विज्ञापन

एक लाख रुपये एडवांस और बाकी के चार लाख काम होने के बाद देने होंगे। आरोपी ने कहा कि अगर बेटे का काम नहीं हुआ उनके एक लाख रुपये वापस कर देगा। इसके बाद परमानंद ने आरोपी के बताए बैंक खाते में एक लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए लेकिन रुपये देने के बावजूद उनके बेटे का काम नहीं हुआ। इसके बाद पीड़ित ने पैसे वापस मांगे लेकिन आरोपी टालमटोल करने लगा। इसके बाद परमानंद ने मामले की जानकारी पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed