{"_id":"5fad521d8ebc3e9baf5cf199","slug":"one-dead-from-corona-in-chandigarh-109-new-patients-found-chandigarh-news-pkl3939406109","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना के 109 मरीज मिले, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना के 109 मरीज मिले, एक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माई सिटी रिपोर्टर
चंडीगढ़। शहर में वीरवार को कोरोना से जहां एक मरीज की मौत की पुष्टि की गई, वहीं 109 नए मरीज मिले। नए मरीजों में पुरुषों की संख्या 58 और महिलाओं की संख्या 51 है। मनीमाजरा में इस समय सबसे अधिक कोरोना संक्रमित मिल रहे हैं। वीरवार को भी यहां सबसे अधिक सात मरीज मिले।
वीरवार को जिस मरीज की मौत की पुष्टि की गई, उसकी पहचान मनीमाजरा निवासी 74 वर्षीय वृद्धा के रूप में हुई है, जिनकी पीजीआई में इलाज के दौरान मौत हो गई। वह कोरोना पॉजिटिव होने के साथ ही पीलिया ग्रस्त भी थीं। अब शहर में पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 15543 हो गई है जबकि 244 मरीज दम तोड़ चुके हैं। वहीं अभी 128 संदिग्ध मरीजों की जांच रिपोर्ट आनी बाकी है।
लोगों से एहतियात बरतने की अपील
पॉजिटिव केसों की बढ़ती संख्या को देखते हुए प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग लगातार लोगों से बचाव के मानकों का कड़ाई से पालन करने की अपील कर रहा है। स्वास्थ्य निदेशक डॉ. अमनदीप कंग का कहना है कि ठंड के साथ ही प्रदूषण का स्तर भी तेजी से बढ़ रहा है। ऐसी स्थिति में सांस के मरीजों को बेहद सचेत रहने की जरूरत है। वहीं, कोरोना के ठीक हो चुके मरीज भी किसी तरह की लापरवाही न बरतें। सामाजिक दूरी के नियम का पालन करने के साथ ही प्रदूषण से दूर रहें, मास्क और सैनिटाइजर का प्रयोग करें।