फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   One dead and 10 injured in road accident in Firozpur of Punjab

Firozpur News: फाजिल्का रोड पर हादसा, बस से भिड़ी कार, महिला की मौत और 10 घायल

Wed, 17 Jan 2024 05:04 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Wed, 17 Jan 2024 05:04 PM IST
सार

हादसा गांव लालचीया में हुआ है। सभी घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कार चंडीगढ़ से जलालाबाद की तरफ आ रही थी। वहीं बस जलालाबाद से फिरोजपुर की तरफ आ रही थी। हादसे में जान गंवाने वाली महिला बेटे के साथ चंडीगढ़ में रहती थी।  

विज्ञापन
One dead and 10 injured in road accident in Firozpur of Punjab
क्षतिग्रस्त कार। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

फिरोजपुर-फाजिल्का राजमार्ग पर स्थित गांव लालचीया के नजदीक घनी धुंध के चलते बुधवार सुबह चंडीगढ़ से आ रही ऑल्टो कार और पंजाब रोडवेज की बस के साथ टक्कर हो गई। इस हादसे में कार में सवार महिला नीलम रानी पत्नी मानक चंद (बेटे के पास चंडीगढ़ में रह रही थी) की मौत हो गई। बस और कार में सवार लगभग 10 लोग जख्मी हो गए। सभी को स्थानीय अस्पताल में दाखिल कराया गया है। सूचना मिलते ही पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन


विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक बुधवार सुबह फिरोजपुर-फाजिल्का राजमार्ग पर स्थित गांव लालचीया के पास कार और बस की टक्कर हो गई। आल्टो कार चंडीगढ़ से जलालाबाद की तरफ जा रही थी जबकि पंजाब रोडवेज की बस जलालाबाद से फिरोजपुर की तरफ आ रही थी। धुंध के कारण दोनों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में कार सवार एक महिला की मौत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। बस और कार में सवार लगभग 10 लोग जख्मी हो गए। घायलों को स्थानीय अस्पताल में दाखिल कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलने पर पुलिस ने हादसास्थल पर पहुंच शव कब्जे में लेकर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक धुंध बहुत थी, जब हादसा हुआ तो चीखने चिल्लाने की आवाज सुनकर गांव के लोग एकत्र हो गए। कार में से सवारियों को बाहर निकाला। बस में भी सवार कई लोग जख्मी हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed