फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   One crore rupees were cheated by luring people to invest in stock market

Chandigarh News: स्टॉक मार्केट में निवेश का झांसा देकर एक करोड़ ठगे

Thu, 30 May 2024 05:31 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 30 May 2024 05:31 AM IST
विज्ञापन
One crore rupees were cheated by luring people to invest in stock market
चंडीगढ़। ऑनलाइन स्टॉक मार्केट में खाता खुलवाकर सेक्टर-15ए निवासी से लगभग एक करोड़ रुपये ठगने का मामला सामने आया है। साइबर क्राइम पुलिस ने केस दर्ज किया है। शिकायतकर्ता अमरदीप सिंह ने बताया कि कुछ समय पूर्व व्हाट्सएप नंबर पर एक मैसेज आया था। मैसेज में स्टॉक मार्केट में सेविंग के जरिए पैसे डबल करने का लालच दिया गया। इसके बाद उसे एक व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ दिया गया। इसमें रोजाना इन्वेस्ट करने के टिप्स दिए जाते थे। इस प्रक्रिया के बाद स्टॉक मार्केट में इन्वेस्ट करने के लिए उसका एक ऑनलाइन खाता खोल दिया गया। इसमें उससे रोजाना किस्तों में पैसे जमा करवाए जाने लगे। इसमें उसने करीब एक करोड़ से ज्यादा रुपये जमा करवा दिए। जब उसने अपने35 लाख रुपये निकालने का प्रयास किया तो पैसे नहीं निकले। उसने व्हाट्सएप ग्रुप में मैसेज किए लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद पुलिस को शिकायत दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed