फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   One arrested for cheating one lakh 72 thousand in the name of job abroad

विदेश में नौकरी के नाम पर एक लाख 72 हजार की ठगी करने वाला गिरफ्तार

Wed, 30 Mar 2022 02:09 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 30 Mar 2022 02:09 AM IST
विज्ञापन
One arrested for cheating one lakh 72 thousand in the name of job abroad
चंडीगढ़। साइबर सेल ने उत्तर प्रदेश के कानपुर निवासी एक इमीग्रेशन फर्म के मालिक को एक लाख 72 हजार रुपये की ठगी के मामले में गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान कानपुर निवासी अभिनव दुबे के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। आरोपी ग्लोबल जॉब्स इंटरनेशनल फर्म का मालिक है।
विज्ञापन

सेक्टर-9 निवासी अरविंदर सिंह ने बताया कि ग्लोबल जॉब्स इंटरनेशनल के काम करने वाले आनंद ने 4 जनवरी 2019 को ई-मेल के माध्यम से उनसे संपर्क किया। आरोपी ने पंजीकरण व अन्य शुल्क का भुगतान करने के बाद 90 दिनों के भीतर विदेश में नौकरी लगवाने का वादा किया था। इसके बाद शिकायतकर्ता ने नौकरी के लिए मांगी रकम एक लाख 72 हजार 693 रुपये खाते में जमा करा दिए। रुपये लेने के बाद आरोपी ने नौकरी नहीं लगवाई।
विज्ञापन

शिकायत के बाद साइबर सेल ने मामले में धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। जांच के दौरान संदिग्ध व्यक्ति के खाते और मोबाइल नंबरों की जांच में पुलिस ने पाया कि यह नंबर मैसर्स ग्लोबल जॉब्स इंटरनेशनल के मालिक अभिनव दुबे के नाम पर पंजीकृत है। साइबर सेल ने अभिनव दुबे को जांच में शामिल होने का नोटिस भेजा। सोमवार को अभिनव दुबे चंडीगढ़ आकर जांच में शामिल हुआ। इस दौरान पुलिस ने उसे काबू किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed