फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   One and a half lakh cash stolen including 50 lakh jewelery from Punjab landlord's kothi

पंजाब के जमींदार की कोठी से 50 लाख के जेवरात समेत डेढ़ लाख की नकदी चोरी

Wed, 14 Jul 2021 02:30 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 14 Jul 2021 02:30 AM IST
विज्ञापन
One and a half lakh cash stolen including 50 lakh jewelery from Punjab landlord's kothi
चंडीगढ़। पंजाब के एक जमींदार के सेक्टर-11 स्थित कोठी से करीब 70 लाख के हीरे व सोने के गहने और डेढ़ लाख की नकदी चोरी होने का मामला सामने आया है। हैरत की बात यह है कि आरोपियों ने आलमारी के लॉकर का ताला तोड़े बिना ही वारदात को अंजाम दे डाला। चोरी का खुलासा होने पर मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सेक्टर-11 थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ आईपीसी 380 (चोरी) के तहत मामला दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, सेक्टर-11 स्थित कोठी नंबर 187 में विनय दीप कौर (58) अपने बेटे अंगद (28) के साथ रहती हैं। उनका परिवार पंजाब के मलोट में जमींदार है। मंगलवार दोपहर करीब 3 बजे पुलिस को सूचना दी गई कि उक्त कोठी में लाखों के गहने और नकदी चोरी हुई है। सूचना पर पहुंची पुलिस को बयान में विनय दीप कौर ने बताया कि उनके घर में टाइल्स और लकड़ी का काम लगा हुआ है। नीचे वाले फ्लोर का काम खत्म होने के बाद पहली मंजिल के कमरे से सामान को शिफ्ट किया जा रहा था। इस दौरान देखा कि आलमारी का लॉकर खुला हुआ है और अंदर से हीरे व सोने के जेवर और डेढ़ लाख नकदी गायब है। शिकायतकर्ता ने चोरी के गहनों की सूची अब तक पुलिस को नहीं सौंपी है। उनका कहना है कि जांच के बाद ही वह बता पाएंगे कि कितने के गहने चोरी हुए हैं। वहीं, परिवार की तरफ से चोरी हुए गहनों की कीमत तकरीबन 70 लाख रुपये बताई जा रही है। वारदात स्थल का डॉग स्क्वॉड और फोरेंसिक टीम ने जांच कर सबूत जब्त किए।
विज्ञापन

बॉक्स
कोठी के नौकर समेत अन्य से पूछताछ
पुलिस की प्राथमिक जांच में सामने आया कि गहनों से भरे बैग को आखिरी बार 28 जून को देखा गया था। इसके बाद गहनों की किसी को जरूरत नहीं पड़ी। वहीं, कोठी में काम करने वाले चार से पांच नौकरों से लंबी पूछताछ हुई, लेकिन चोरी के बारे में कोई सुराग नहीं मिल सका। वही, पुलिस अब घटनास्थल और आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगालने में जुट गई है, ताकि चोरों की पहचान हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स
पुलिस को करीबियों पर शक
बिना ताला तोड़े ही वारदात को अंजाम दिया गया है, ऐसे में पुलिस को शक है कि किसी जानकार या आसपास के व्यक्ति ने ही चोरी की है। पुलिस ने कोठी में काम करने वाले लोगों समेत अन्य लोगों की एक लंबी सूची तैयार की है। इसके आधार पर पुलिस इन सब को वेरिफाई करने में जुटी हुई है। वहीं, पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed