फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   One accused of snatching Jimny car taken on remand for two days

Chandigarh News: जिम्नी गाड़ी छीनने के एक आरोपी को दो दिन के रिमांड पर लिया

Sun, 24 Nov 2024 06:33 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 24 Nov 2024 06:33 AM IST
विज्ञापन
One accused of snatching Jimny car taken on remand for two days
चंडीगढ़। सेक्टर-15/16 लाइट पॉइंट के नजदीक से जिम्नी गाड़ी छीनने के मामले में गिरफ्तार एसडी कॉलेज के छात्र कार्तिक को पुलिस ने ड्यूटी मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया। पुलिस ने आरोपी को दो दिन का रिमांड लिया है ताकि वारदात में शामिल अन्य साथियों के बारे में पता लगाया जा सके। हालांकि, पुलिस ने अन्य आरोपियों की भी पहचान कर ली है। पुलिस ने आरोपियों के आवास सहित अन्य ठिकानों पर तलाश की लेकिन वह नहीं मिले।
विज्ञापन

इस मामले में बीते वीरवार को कुलदीप सिंह निवासी गांव डेलुआना जिला मानसा पंजाब ने सेक्टर-11 थाने में शिकायत दर्ज करवाई थी कि वह हिमाचल में एक क्लाइंट को जिम्नी गाड़ी की डिलीवरी देेने जा रहा था। जब वह सेक्टर-15/16 लाइट पॉइंट के पास रुका तो उसके पास हरियाणा नंबर एक्सयूवी-700 कार आकर रुकी। इसमें तीन-चार अज्ञात युवक उतरे। इन युवकों ने उसके साथ मारपीट कर जिम्नी गाड़ी छीनकर फरार हो गए थे। इस मामले में प़ुलिस ने केस दर्ज कर मामले में जांच करते हुए वारदात को अंजाम देने वाले चारों आरोपियों की पहचान कर ली थी। ये चारों आरोपी चंडीगढ़ एसडी कॉलेज के ही विद्यार्थी निकलेे, जिनमें से जांच टीम ने एक आरोपी कार्तिक निवासी यमुनानगर को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed