फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   On Women's Day Vistara Special Flight, Only women passengers

एक ऐसा जहाज, जिसमें बेटियां बैठेंगी और बेटियां ही उड़ाएंगी

Thu, 02 Mar 2017 09:54 AM IST
रमेश शुक्ला सफर/अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब)
रमेश शुक्ला सफर/अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब) Updated Thu, 02 Mar 2017 09:54 AM IST
विज्ञापन
On Women's Day Vistara Special Flight, Only women passengers
flight - फोटो : File Photo
8 मार्च को महिला दिवस पर मुंबई से अमृतसर के लिए ऐसा विमान उड़ान भरेगा, जिसमें क्रू मेंबर से लेकर सभी मुसाफिर सिर्फ महिलाएं होंगी। विस्तारा एयरलाइंस ने पहली फ्लाइट को देश की सभी ऐसी महिलाओं को समर्पित किया है जिन्होंने देश की उन्नति से लेकर देशभक्ति की मिसालें पैदा की हैं। 
विज्ञापन


यह फ्लाइट देश की नामचीन महिलाओं को नमन करके कुल 158 महिला मुसाफिरों को लेकर उड़ान भरेगी। मुंबई से अमृतसर के बीच 820 किमी हवाई सफर मात्र तीन घंटे में पूरी होगी। एयरबेस -320 फ्लाइट में 158 महिला मुसाफिर, चार महिला पायलट, आठ एयर होस्टेस होंगी। कुल 170 महिलाएं उड़ान भरेगी। फ्लाइट पूरी तरह पंजाबी कल्चर में रंगी होगी।
विज्ञापन


पंजाबी में गल करेंगी एयर होस्टेस
फ्लाइट में पंजाब व पंजाबियत के बारे में एयर होस्टेस खास तौर पर जानकारी देंगी। साथ ही एयर होस्टेस मुसाफिरों से पंजाबी में बात करती दिखेंगी। फ्लाइट में पंजाब का लोकगीत भी बजेगा। टीवी स्क्रीन पर खास तौर पर तैयार देश की सीमा पर तैनात महिला प्रहरियों को दिखाया जाएगा। किरण बेदी, कल्पना चावला, लता मंगेशकर से लेकर देश की राजनीति में ऊंचे पायदान पर पहुंची महिलाओं के बारे में मुसाफिरों को जानकारी दी जाएगी। विस्तारा एयरलाइंस के सीईओ फी टेक यू ने बताया कि यह फ्लाइट अमृतसर व मुंबई के बीच केवल रिश्ते नहीं जोड़ रही है बल्कि शिवाजी और गुरु श्री रामदास की नगरी को आपस में जोड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

खाने में सरसों का साग, मक्की की रोटी

On Women's Day Vistara Special Flight, Only women passengers
महिलाओं पर बनी डाक्यूमेंट्री फिल्में भी दिखाई जाएंगी
महिला दिवस पर शुरू होने वाली इस फ्लाइट में लता मंगेशकर, आशा भोंसले के गीत जहां सुन सकेंगे वहीं देश की उन महिलाओं पर बनीं डॉक्यूमेंट्री फिल्में भी दिखाई जाएंगी जिन्होंने अपने बलबूते पर देश दुनिया में नाम कमाया है। सीनियर सिटीजन महिलाओं को खास तौर पर 50 प्रतिशत से अधिक छूट एयरलाइंस देने जा रही है। 

खाने में सरसों का साग, मक्की की रोटी
फ्लाइट में खास तौर पर पंजाबी खाना मुसाफिरों को परोसा जाएगा। इसमें सरसों का साग, मक्की की रोटी, लस्सी, अमृतसरी पिन्नी से लेकर पतीसा भी होगा। अमृतसर के कुलचे-छोले अमृतसर से मुंबई के लिए उड़ान में शामिल किए जाने की कवायद है। 
 
दिल्ली-अमृतसर के बीच सीधी फ्लाइट शुरू
टाटा ने एक मार्च से दिल्ली से अमृतसर के बीच पहली फ्लाइट शुरू की। पहले दिन 25 मिनट देरी से पहुंची विस्तारा एयर लाइंस में कुल 151 मुसाफिर आए। कैप्टन मनदेश ने पहली उड़ान भरी। विस्तारा एयर लाइंस के सीईओ फी टेक यू व संजीव कपूर समेत कई आला अधिकारियों ने अमृतसर पहुंचकर श्री हरमंदिर साहिब में अरदास की। इसके पहले मीडिया से बातचीत की। विस्तारा एयरलाइंस ने दावा किया है कि अमृतसर से जल्द और फ्लाइटें शुरू की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed