फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   On the very first day of assuming office, Mayor Saurabh Joshi visited three cow shelters, including Raipur Kalan, and inspected the arrangements.

Chandigarh News: मेयर सौरभ जोशी ने कार्यभार संभालने के पहले ही दिन रायपुर कलां सहित तीन गोशालाओं का दौरा कर व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण

Sat, 31 Jan 2026 02:47 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 31 Jan 2026 02:47 AM IST
विज्ञापन
On the very first day of assuming office, Mayor Saurabh Joshi visited three cow shelters, including Raipur Kalan, and inspected the arrangements.
चंडीगढ़। मेयर सौरभ जोशी ने कार्यभार संभालने के पहले ही दिन रायपुर कलां सहित तीन गोशालाओं का दौरा कर व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने गोशाला में गाय के बछड़े को गोद में उठाकर दुलार किया और निर्देश दिए कि नगर निगम की गोशालाओं में सुविधाएं फाइव स्टार होटल जैसी होनी चाहिए ताकि गोवंश को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो। मेयर ने निर्देश दिए कि गोशालाओं में उत्पादित दूध शनिवार से ही शहर के अनाथालयों में वितरित किया जाए और इस पहल को बिना किसी देरी के शुरू किया जाए। यह नगर निगम की सामाजिक जिम्मेदारी और समावेशी कल्याण का हिस्सा है।
विज्ञापन


मेयर ने रायपुर कलां गोशाला इंडस्ट्रियल एरिया फेज एक की गोशाला और पशु तालाब का निरीक्षण किया। उन्होंने गोशालाओं की संरचनात्मक स्थिति जल आपूर्ति चारा उपलब्धता स्वच्छता और पशु प्रबंधन का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान कमिश्नर अमित कुमार, पार्षद हरजीत सिंह, बिमला दुबे , गुरबख्श रावत और निगम के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

अधिकारियों को दिए ये निर्देश
-सभी गोशालाओं के लिए समान मानक तय करने और नियमित निरीक्षण सुनिश्चित करें।
-सर्दी के मौसम को देखते हुए शेड में हीटर लगाने और हवा आने वाली जगहें बंद करने के लिए कहा।
-गर्मी के मौसम के लिए पहले से कूलर की व्यवस्था करनी होगी।
-रायपुर कलां गोशाला में पशु निस्तारण संयंत्र की मशीन बंद मिलने पर तुरंत चालू करने को कहा, यहां तिरपाल से ढके आठ गायों के शव भी पाए गए
-इंडस्ट्रियल एरिया गोशाला में करंट से बचाव के लिए लोहे के एंगल हटाकर रबर एंगल लगाने के निर्देश।
-इंजीनियरिंग विभाग को पशु दाहगृह को बायोगैस आधारित प्लांट में बदलने की योजना तैयार करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article