फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   On the pretext of leaking oil, 30 thousand were blown from the car of a female lawyer

तेल लीक होने का झांसा देकर महिला वकील की गाड़ी से 30 हजार रुपये उड़ाये

Sat, 12 Feb 2022 01:42 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 12 Feb 2022 01:42 AM IST
विज्ञापन
On the pretext of leaking oil, 30 thousand were blown from the car of a female lawyer
चंडीगढ़। शहर में वाहन चालकों को तेल लीकेज का झांसा देकर ठगी करने वाला गिरोह सक्रिय हो गया है। पुलिस ऐसे गिरोह का भंडाफोड़ करने में नाकाम रही है। सेक्टर-38 मार्केट में मां के साथ कपड़े ड्राई क्लीन करवाने आई महिला वकील की गाड़ी से तेल लीकेज का झांसा देकर शातिरों ने 30 हजार रुपये से भरा बैग उड़ा लिया। सेक्टर-39 थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सेक्टर-23 निवासी सुमन शर्मा ने बताया कि वह बेटी के साथ सेक्टर-38 की मार्केट में कपड़े ड्राई क्लीन करवाने के लिए गई थी। बेटी ड्राई क्लीन करने वाली दुकान में चली गई और वह गाड़ी में बैैठी थी। इस दौरान एक युवक आया और गाड़ी से तेल लीकेज की बात कहने लगा। उन्होंने पहले उस युवक की बात को अनदेखा कर दिया। कुछ देर बाद दूसरा युवक पैदल आया और गाड़ी से तेल लीक होने की बात कहने लगा। इसके बाद महिला गाड़ी से बाहर निकली और देखा कार के नीचे तेल गिरा हुआ था। जब उसकी नजर अचानक गाड़ी के अंदर पड़ी तो दोनों के पर्स गायब थे। उनके पर्स में लॉकर की चाबियां थी और बेटी के पर्स में बार बाउंसिल मेंबरशिप कार्ड, डेबिट कार्ड, वोटर कार्ड व अन्य जरूरी दस्तावेज थे। इसके बाद उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस आरोपियों की तलाश में घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी खंगाल रही है। पुलिस के अनुसार आरोपी कैमरे में कैद हो गए हैं। पुलिस ने बताया कि शातिर पहले खुद ही गाड़ी के नीचे तेल फेंक देते हैं और चालक को गाड़ी से तेल लीकेज का झांसा देकर चोरी कर फरार हो जाते हैं।
विज्ञापन

12 दिसंबर को मनीमाजरा में महिला की गाड़ी से उड़ाया पर्स
मनीमाजरा में 12 दिसंबर 2021 को शातिरों ने महिला को गाड़ी से तेल लीकेज का झांसा देकर पर्स उड़ा लिया था। पर्स में पांच हजार रुपये और जरूरी दस्तावेज थे। पीड़िता दुर्गा नर्सरी में पौधा लेने के लिए आई थी। इस मामले में आईटी पार्क थाने में केस दर्ज हुआ था, लेकिन अभी तक शातिर पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नोट गिरे होने का झांसा देने वालों से भी रहें सावधान
शहर में गाड़ी के पास 10-10 रुपये के नोट फेंककर वाहन चालकों को रुपये गिरे होने का झांसा देकर ठगी की कई वारदातें हो चुकी हैं जबकि तेल लीकेज का झांसा देकर वर्ष 2018 से अभी तक दर्जनों वारदातें हो चुकी हैैं। इनमें वाहन चालकों के लाखों रुपये उड़ा लिए गए थे, लेकिन पुलिस इस गिरोह को काबू नहीं कर सकी।

तेल लीकेज का झांसा देकर ये घटनाएं भी हुईं
दिसंबर 2019 में शातिरों ने सेक्टर-61 पुलिस चौकी के पास बाइक सवार दो युवक पॉल मर्चेंट के मालिक को तेल लीकेज का झांसा देकर उनकी मर्सिडीज कार से 16.30 लाख रुपयों से भरा ब्रीफकेस उड़ा कर फरार हो गए। 2020 दिसंबर को एक्टिवा सवारों ने लीकेज का झांसा देकर फार्च्यूनर से सूटकेस उड़ाया था। 9 अक्तूबर 2020 को हिमाचल प्रदेश के खेल मंत्री की पत्नी का 2.50 लाख रुपये के गहने उड़ाए। 14 जुलाई 2020 को सेक्टर-26 व्यापारी के कार से तेल लीकेज का झांसा देकर दो लाख ले उड़े थे। इसके अलावा कई वारदातें हो चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed