फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   On the day of his father's funeral, Abhay himself cut his neck with a cutte

Chandigarh News: पिता की क्रिया के दिन अभय ने कटर से खुद काटी थी गर्दन

Wed, 11 Sep 2024 03:19 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 11 Sep 2024 03:19 AM IST
विज्ञापन
On the day of his father's funeral, Abhay himself cut his neck with a cutte
चंडीगढ़। सुखना लेक के पास जंगल में खून से लथपथ मिले युवक की हत्या नहीं हुई थी बल्कि उसने खुद कटर से अपनी गर्दन काटी थी। पुलिस ने प्रारंभिक जांच के बाद यह खुलासा किया है। मृतक के पिता का एक सप्ताह पहले ही देहांत हुआ था और सोमवार को उनकी क्रिया थी।
विज्ञापन

इकलौता बेटा अभय सूद अपने पिता की माैत के बाद सदमे में था और क्रिया में जाने के बजाय कटर से अपनी गर्दन काटकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मंगलवार को अभय के शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया। हिमाचल प्रदेश के कुल्ल जिला के भूंतर गांव निवासी अभय सूद पिछले कुछ समय से किशनगढ़ में किराए के मकान में रह रहा था। सोमवार सुबह करीब सवा 6 बजे सुखना झील पर सैर करने वाले राहगीरों ने जंगल में खून से लथपथ शव देखा, जिसके बाद पुलिस बुलाई गई। युवक के शव के पास में इलेक्टि्रक कटर व लाल रंग का बैग रखा हुआ था। युवक की गर्दन कटी हुई थी। इसके बाद पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी थी। सूचना पाकर सोमवार देर शाम को हिमाचल से मृतक के परिजन चंडीगढ़ पहुंचे और शव की शिनाख्त की।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि अभय सूद अपने परिवार का इकलौता बेटा था। उसकी दो बहनें हैं। उसके पिता का करीब एक सप्ताह पहले देहांत हो गया था और अभय की हरियाणा के एक डेरे से जुड़ा था। इस कारण वह अपने पिता के फूल चुगने की रस्म में भी घर नहीं गया। मंगलवार को उसके पिता की क्रिया थी और इधर उसने कटर से खुद की गर्दन काट ली। परिजनों के मुताबिक, अभय कुछ समय से मानसिक रूप से परेशान था। अभय की मौत के बाद अब फिर से परिवार में मातम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, पुलिस ने युवक के किशनगढ़ में किराए पर लिए गए कमरे में भी जाकर जांच पड़ताल की लेकिन कोई सुसाइड नोट नहीं मिला जबकि उसके किराए वाले घर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई तो उसमें अभय खुद ही लाल रंग का बैग लेकर जाता हुआ दिखाई दे रहा है। अभय इसी बैग में कटर लेकर गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed