{"_id":"67071d863d8a7fa824081694","slug":"on-the-advice-of-sangh-bjp-fielded-33-new-faces-19-won-chandigarh-news-c-16-pkl1010-536936-2024-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: संघ की सलाह पर भाजपा ने 33 नए चेहरे उतारे, 19 जीते","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: संघ की सलाह पर भाजपा ने 33 नए चेहरे उतारे, 19 जीते
विज्ञापन
भाजपा की जीत में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अहम भूमिका
टिकट वितरण से लेकर प्रचार तक में पर्दे के पीछे रहकर किया काम
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़।
भाजपा की जीत में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की भूमिकी भी अहम रही है। लोकसभा चुनाव में भाजपा की पांच सीटें कम होने के बाद संघ हरियाणा में सक्रिय हो गया था। टिकट वितरण से लेकर जीत की जमीन तैयार करने में संघ का अहम रोल रहा है। संघ के एक पदाधिकारी ने बताया कि चुनाव से पहले भाजपा व आरएसएस की समन्वय बैठक हुई थी। इसमें भाजपा को सलाह दी गई थी कि इस बार वह नए और युवा चेहरों को उतारे। भाजपा ने संघ की सलाह पर अमल करते हुए चार मंत्रियों समेत 14 विधायकों के टिकट काटे और 33 नए चेहरे उतारे। इनमें से कई संगठन के कार्यकर्ता थे। भाजपा के 19 नए चेहरों को जीत हासिल हुई है। वहीं, भाजपा ने छह उम्मीदवारों की टिकट बदली थी, जिनमें से चार को जीत हासिल हुई। भाजपा इस बार कांग्रेस की नौ सीटें छीनने में भी कामयाब रही है।
चुनाव प्रचार खत्म होने से तीन दिन पहले संघ का कार्यकर्ता सक्रिय हुए और घर-घर जाकर मतदाता पर्ची बांटने के बहाने लोगों को आश्वस्त किया कि भाजपा सरकार में ही प्रदेश का विकास संभव है। लोगों के बीच जाकर कई बैठक कीं और भाजपा को फीडबैक उपलब्ध कराया। संघ की मेहनत का ही नतीजा है कि भाजपा को लगातार तीसरी बार अप्रत्याशित जीत मिली। भाजपा के एक नेता ने बताया कि संघ का जमीनी स्तर पर काम दिखता है। संघ का एक ही लक्ष्य था कि किसी भी तरह से भाजपा के वोट बैंक को बढ़ाया जाए और नतीजे बताते हैं कि भाजपा का रिकॉर्ड मत प्रतिशत बढ़ा है। सिर्फ आरएसएस ही नहीं बल्कि उससे जुड़े कई अन्य संगठनों ने भी प्रदेश के कई शहरों में आयोजन किए। गांवों में भी हजारों बैठकें की। भाजपा ने आरएसएस की सलाह पर ही स्टार प्रचारकों को विधानसभा क्षेत्रों में भेजा था।